‘होटल से छलांग…’ सुपरस्टार सिंगर ने की थी जान देने की कोशिश, एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा
kunickaa sadanand kumar sanu file photo
Kunickaa Sadanand: आज के दौर में फिल्म स्टार्स के अफेयर की खबरें आम बात हो गई है। मगर 90 के दशक की एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं। 'हम साथ-साथ हैं' और 'धड़कन' जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस कुणिका सदानंद ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में सुपरस्टार सिंगर संग अपने सीक्रेट रिलेशन पर बात की।
यह भी पढ़ें: TRP में डूबी Anupamaa की नैया, नंबर 1 पर कौन, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट
किस सुपरस्टार सिंगर को किया डेट?
सिद्धार्थ कनन के साथ हालिया इंटरव्यू में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस कुणिका सदानंद ने अपने फिल्मी करियर में 100 के करीब फिल्में की हैं। मगर उनके बारे में यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर कुमार सानू को डेट किया है। कुमार सानू एक्ट्रेस के साथ 5 साल तक एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर में थे। उसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए थे।
दोनों को करीब लाई 1 घटना (Kunickaa Sadanand)
कुणिका सदानंद ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं, उस समय उन्हें और कुमार सानू को एक घटना इन दोनों को करीब लेकर आई थी। एक्ट्रेस ने कहा,'हम तब मिले जब मैं एक शूटिंग के लिए ऊटी में थी और वह अपनी बहन और भतीजे के साथ छुट्टियां मनाने के लिए वहां गए थे। हम एक बार ड्रिंक कर रहे थे और वह बहुत नशे में थे। अचानक से वो रोने लगे और तभी अचानक से उन्होंने होटल की खिड़की से छलांग लगाने की कोशिश की। वह डिप्रेस्ड थे, हमने फिर उन्हें रोका। उस समय उनका अपनी वाइफ रीता के साथ रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था।'
5 साल बाद अलग हुईं राहें
वहां से वापस आने के बाद कुमार सानू अपनी वाइफ से अलग रहने लगे थे और उन्होंने कुणिका सदानंद के घर के पास ही फ्लैट ले लिया। इसके बाद वो धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। पूरे 5 साल तक दोनों एक-दूसरे के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में रहे थे। एक्ट्रेस ने बताया कि वो दोनों 5 साल तक पति-पत्नी की तरह रहे थे, लेकिन उसके बाद वो अलग हो गए थे। इस दौरान एक बार कुमार सानू की वाइफ ने उनकी कार के साथ तोड़फोड़ भी की थी, जब उनको इन दोनों के बारे में पता चला था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की गिरती TRP के 5 कारण, सलमान खान भी नहीं बढ़ा पाए रेटिंग
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.