Blockbuster Film: 40 साल पहले आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की दीवानगी ऐसी थी कि लोगों के इसकी टिकटों के लिए सिनेमाघरों की खिड़कियां ही तोड़ दी. एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म की हीरोइन का हर कोई दीवाना हो गए था. एक्ट्रेस ने फिल्म में जमकर बोल्ड और हॉट सीन्स दिए थे, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक उमड़ पड़े थे. फिल्म की कहानी आज भी दर्शकों को काफी आती है. चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं.
जी हम बात कर रहे हैं साल 1985 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' की, जो एक एडवेंचर थ्रिलर फिल्म थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस किमी काटकर और हेमंत बिरजे लीड रोल में थे. फिल्म में किमी ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए थे. वहीं इस फिल्म से किमी रातोंरात सनसनी भी बन गई थीं. फिल्म में शामिल उनके बोल्ड सीन्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म की कहानी आज भी दर्शकों के दिलो में बसी हुई है. फिल्म जंगल में रह रहे एक रहस्यमई व्यक्ति टार्जन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी बाद में मुलाकात रूबी शेट्टी (किमी काटकर) से होती है और दोनों के बीच प्यार हो जाता है.
---विज्ञापन---
हीरो-हीरोइन ने मचा दिया था तहलका
फिल्म के लीड स्टार एक्ट्रेस किमी काटकर और एक्टर हेमंत बिरजे को इस फिल्म से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद की गई. दर्शक आज भी इस फिल्म को याद करते हैं. अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
फिल्म के बारे में
एडवेंचर्स ऑफ टार्जन 1985 में आई इस फिल्म को बब्बर सुभाष ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में हेमंत बिरजे, दलीप ताहिल, किमी काटकर और ओम शिवपुरी जैसी कलाकर लीड रोल में थे. फिल्म अपने बोल्ड सीन्स को लेकर काफी सुर्खियों में रही है. इसमें कई ऐसे सीन्स शामिल हैं, जहां एक्ट्रेस किमी काटकर और हेमंत बिरजे ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं. इस फिल्म की रिलीज के बाद किमी रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं. उनके बोल्ड सीन्स ने तहलका मचा दिया था और उस समय एक्ट्रेस को 'सेक्स-सायरन' का टैग दिया गया.