अजीबो-गरीब बीमारी से जूझ रहे ये 5 बॉलीवुड सेलेब्स, करण जौहर से लेकर सलमान खान तक के नाम शामिल
Bollywood Celebs Suffering From Strange Diseases: बॉलीवुड लाइफ बाहर से जितनी चमकीली दिखती है अंदर से उतनी ही बेरंग होती है। बड़े पर्दे पर तो सेलेब्स देखने में इतने फिट लगते हैं लेकिन उनके जीवन का सच कुछ और ही होता है। हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर को लेकर खबर सामने आई है कि वो एक अजीब सी बीमारी से बीते कई सालों से लड़ रहे हैं जी हां उन्हें डिस्मॉर्फिया डिसऑर्डर है जिसका उन्हें जब वो 8 साल के थे तभी पता चल गया था। अब वो 44 साल के हो गए हैं, लेकिन बीमारी ने पीछा नहीं छोड़ा है। उनके अलावा और भी कई सेलेब्स हैं जो अजीबो गरीब बीमारी का शिकार हैं। आइए जान लेते हैं उनके बारे में...
1. Amitabh Bachchan
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 80 के पार हो चुके हैं। उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता इसके पीछे की वजह उनकी फिटनेस है। क्या आपको पता है कि वो बाहर से जितने स्ट्रॉन्ग नजर आते हैं अंदर से उतने ही वीक हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी है जिसकी वजह से अभिनेता का 65 % लिवर डैमेज हो चुका है जिस वजह से वो स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं।
2. Salman Khan
सलमान खान को देख क्या आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। अरे हमें पता है नहीं लगा सकते। लेकिन जानकर हैरानी होगी की दबंग खान को ट्राइजेमिनल न्युलोजिया (TRIGEMINAL NEURALGIA) नाम की बीमारी है।
इस बीमारी के चलते कई बार इंसान के दिल में सुसाइड का ख्याल भी आ जाता है।
3. Shahrukh Khan
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को भी एक तरह की बीमारी है जिसके चलते वो 5 बार अपने कंधे की सर्जरी करवा चुके हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता को ये परेशानी 'दिल से' के गाने' छैय्या-छैय्या' की शूटिंग के दौरान हुई थी।
4.Varun Dhawan
यंग और टैलेंटेड एक्टर वरुण धवन बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट एक्टर्स में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो भी एक ऐसी बीमारी से पीड़ित थे जिसकी वजह से वो अपने शरीर का बैलेंस खो बैठते हैं।
उन्होंने बताया उनको कोई आईडिया नहीं था कि उनके साथ क्या हो रहा है बस वो खुद को शटडाउन की तरह महसूस करने लगे थे।
5. Sonam Kapoor
सोनम कपूर को फैशन डीवा कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि वो बीमार रहती हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें डायबिटीज है।
हालांकि वो खुद को फिट रखने पर काफी ध्यान देती हैं और लम्बे समय से योग और मेडिटेशन करती रहती हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.