---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, काफी समय से थे बीमार

Sidharth Malhotra father passes away: बॉलीवुड सद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का दिल्ली में निधन हो गया. एक्टर के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पिता के अंतिम संस्कार में कियारा और सिद्धार्थ पहुचें.

Sidharth Malhotra father passes away: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा है. एक्टर के पिता सुनील मल्होत्रा का देहांत हो गया है. सिद्धार्थ के पिता ने अपनी आखिरी सांस दिल्ली में ली. इस खबर के बाद कियारा और सिद्धार्थ तुरंत दिल्ली पहुंचे और परिवार के साथ पिता का अंतिम संस्कार किया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया है. इस दुख की घड़ी में परिवार ने उनके निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की है. बता दें सिद्धार्थ अक्सर अपने पिता की बाते किया करते थे. वो अपने पिता के बेहद करीब थे. ऐसे में उनका जाने से सिद्धार्थ बिल्कुल टूट गए हैं.

---विज्ञापन---

पिता को असली 'हीरो' मानते थे सिद्धार्थ

निधन की खबर आते ही सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली रवाना हुए और परिवार सहित अंतिम संस्कार हुआ. बताया जा रहा है कि कपल कुछ दिन दिल्ली में परिवार के साथ समय बिताएंगे. पिता सुनील मल्होत्रा ​​के निधन से सिद्धार्थ पर बहुत असर पड़ा है, क्योंकि उनका अपने पिता के साथ बहुत करीबी रिश्ता था. सिद्धार्थ अपने पिता को ‘हीरो’ मानते थे.

---विज्ञापन---

मर्चेंट नेवी में कप्तान थे सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता

बता दें कि सिद्धार्थ के पिता सुनील मर्चेंट नेवी में कप्तान थे. वो पैरालाइज्ड थे और व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे. 'योद्धा' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, सिद्धार्थ को अपने पिता की देखभाल करते और व्हीलचेयर पर उनका हाथ थामे देखा गया था. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धार्थ अक्सर अपने पिता की फोटोज शेयर किया करते रहे हैं.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---