TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

बेटा या बेटी, किसकी है रणवीर सिंह को ख्वाहिश? दिया ऐसा जबाव, हो जाएंगे बर्थडे ब्वॉय के कायल!

Birthday Boy Ranveer Singh Little One: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी साल सितंबर में इनका बच्चा हो सकता है। चलिए जानते हैं, लड़का या लड़की क्या चाहिए रणवीर सिंह को।

Birthday Boy Ranveer Singh Little One
Birthday Boy Ranveer Singh Little One: रणवीर सिंह आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे दीपिका पादुकोण के साथ अपने आने वाले बच्चे के वेलकम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आमतौर पर हर कोई यह जानना चाहता है कि एक्टर को बेटा पसंद है या बेटी। इसी मामले में जब रणवीर सिंह से ये सवाल किया गया था तो उन्होंने बेहद शानदार जवाब दिया। चलिए जानते हैं, क्या कहना है बर्थडे बॉय रणबीर सिंह का।

'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन में कही थी ये बात

रणवीर सिंह सितंबर में पिता की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। उन्होंने एक बार अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन में इस सवाल का जवाब दिया था कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब उनसे सवाल किया गया था कि उन्हें लड़का चाहिए यह लड़की? तो उन्होंने इसके लिए बहुत ही खूबसूरत तरीके से रिप्लाई किया था।

क्या कहना था रणवीर सिंह का

रणवीर सिंह ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि ये मेरी पसंद नहीं है। उनकी 'जयेशभाई जोरदार' फिल्म का भी एक डायलॉग है, 'जब आप मंदिर जाते हैं तो आप ये नहीं पूछते कि आपको लड्डू चाहिए या शिरा'। इसी तरह मैं अपनी निजी जिंदगी में भी यही कहूंगा, भगवान मेरे लिए जो भी तय करेंगे मैं उससे ही खुश रहूंगा।

दीपिका पादुकोण जैसे चाहते हैं बच्चे

रणवीर सिंह ने ये भी कहा था कि वे दीपिका पादुकोण जैसा बच्चा चाहते हैं। उन्होंने उस समय कहा था कि आने वाले दो-तीन सालों में मेरे बच्चे हो सकते हैं। आपकी भाभी यानी दीपिका जब छोटी थीं तो बहुत प्यारी बच्ची थी। मैं हर दिन उनकी बचपन की तस्वीर देखता हूं और कहता हूं कि मुझे ऐसा ही बच्चा दोगी तो मेरी जिंदगी संवर जाएगी।

सितंबर में हो सकता है बच्चे का जन्म

आपको बता दें, इसी साल मार्च में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और उन्होंने लिखा था कि सितंबर 2024 में बच्चे का जन्म एक्सपेक्टेड है। दीपिका पादुकोण हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आई थीं। वहीं दूसरी और वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। रणवीर सिंह की बात करें तो वे फरहान अख्तर की 'Don 3' में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 2025 में आने की उम्मीद है। ये फिल्म मूल रूप से 1978 में आई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने लीड एक्टर का किरदार निभाया था। फिर इस फिल्म को 2006 में बनाया गया, जिसमें शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाया था। अब 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी दिखाई देंगे, जो इसी साल रिलीज हो सकती है। ये भी पढ़ें: Anant Radhika Sangeet Night के 5 हाइलाइट्स, किन-किन गानों पर झूमा अंबानी खानदान 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.