TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 में जाते ही वड़ा पाव गर्ल पर FIR दर्ज, क्या गिरफ्तार होगी चंद्रिका?

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' की कंटेस्टेंट वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वड़ा पाव गर्ल के खिलाफ पुलिस में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने शिकायत दर्ज करवाई है। चलिए बताते है कि आखिर क्यों और किस वजह से चंद्रिका दीक्षित के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है।

Bigg Boss OTT 3: ओटीटी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। शो के पहले हफ्ते में ही एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं और इस बीच अब सबके सिर पर नॉमिनेशन की तलवार भी लटक रही है। मगर इस बीच 'बिग बॉस ओटीटी 3' की पहली कंटेस्टेंट दिल्ली के वायरल वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। चलिए बताते है कि आखिर बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट चंद्रिका पर किसने और क्यों एफआईआर करवाई है।

वड़ा पाव गर्ल के खिलाफ FIR!

बिग बॉस ओटीटी 3 में कदम रखते ही वडा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित के खिलाफ किसी ने FIR दर्ज करवाई है। इस बारे में 'द खबरी' ने ट्वीट कर जानकारी दी है। 'द खबरी' के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है, 'फैजान अंसारी ने वड़ा पाव गर्ल के खिलाफ खराब खाने की क्वालिटी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि वड़ा पाव खाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।'

वडा पाव खाकर बिगड़ी तबीयत

'द खबरी' ने अपने इस ट्वीट के साथ उस शख्स की वड़ा पाव गर्ल की शॉप के बाहर की एक फोटो और साथ ही दवाई की पर्ची की फोटो भी शेयर की है। मेडिकल पेपर पर 22 जून की डेट लिखी हुई है। इसके साथ ही शिकायत की कॉपी भी ट्वीट की गई है, जिसमें शख्स ने बताया है कि वो मुंबई का रहने वाला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। इस शख्स ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो किसी काम से दिल्ली गया था, जहां उसने वायरल वडा पाव गर्ल की शॉप से वडा पाव खाया था, उसके बाद उसकी हेल्थ खराब हो गई थी।

कौन होगा बेघर?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर पहली वोटिंग प्रक्रिया हुई है और जल्द ही एक कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, पहले वीक में नॉमिनेशन के लिए शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, वड़ा पाव गर्ल और दीपक चौरसिया के नाम सामने आ रहे हैं। अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन लाइव फीड में इन कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं। https://www.instagram.com/p/C8mD9VIgrG_/ यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव का नहीं पिघला दिल, बहन की शादी में बाहरवालों की तरह शरीक हुए कुश!

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.