---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3 को क्यों माना जा रहा सुपर फ्लॉप? 5 कारण

Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 का आज विनर मिल जाएगा। मगर क्या आप जानते हैं वो 5 कारण जिन्होंने इस सीजन को सुपरफ्लॉप बनाया है। इस सीजन के तो टॉप 5 भी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आए हैं। 

Bigg Boss OTT 3
इमेज क्रेडिट: Google

Bigg Boss OTT 3 Flop : बिग बॉस ओटीटी 3 के विजेता के नाम का ऐलान आज हो जाएगा। मगर इस सीजन को लोगों ने उतना प्यार नहीं दिया। बिग बॉस के बाकी सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन इस सीजन को लोगों ने बोरिंग की बताया है। आज ग्रैंड फिनाले की रात है और लोग पिछले 42 दिन से शो को लगातार देख रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं वो 5 कारण जिन्होंने इस सीजन को सुपरफ्लॉप (Bigg Boss OTT 3 Flop) बनाया है। इस सीजन के तो टॉप 5 भी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आए हैं।

बदला गया होस्ट 

सबसे पहले बिग बॉस ओटीटी 3  (Bigg Boss OTT 3 Flop) को सलमान खान की बजाय अनिल कपूर होस्ट करते दिखे। अनिल कपूर की होस्टिंग लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है और यही एक बड़ा कारण है, जो इस सीजन के फ्लॉप होने में शामिल हैं। सलमान को तो शो की कंटेस्टेंट पॉलौमी दास ने भी मिस किया था।

बाहरवाला थीम 

इस सीजन में बिग बॉस के मेकर्स बाहरवाला थीम लेकर आए थे, मगर थीम का तो पूरे सीजन ही दम निकल गया। इस सीजन सभी कंटेस्टेंट्स को मोबाइल फोन की भी इजाजत दी गई थी, मगर शो में वो भी कुछ खास उसका कमाल देखने को नहीं मिला था। बाहरवाला घर में काफी कुछ कर सकता था, लेकिन वो थीम को शायद घरवाले समझ ही नहीं पाए।

बायसनेस ले डूबा सीजन 

बिग बॉस ओटीटी 3 में सबसे ज्यादा मेकर्स को फेवर करते देखा गया। थप्पड़कांड के बाद घर में अरमान को रखने से लेकर सना मकबूल पर बाहरवाला होने की जानकारी साझा करने के बाद भी बिग बॉस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। इस बार के एविक्शन भी लोगों को सिर्फ बिग बॉस की ही कोई चाल लगी। लवकेश और नीरज के आउट होने पर मेकर्स पर दर्शकों ने काफी सवाल उठाए थे।

बेकार कंटेस्टेंट पहुंचे टॉप 5 

सबसे ज्यादा इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आए। कृतिका मलिक, साई केतन राव और नैजी ने तो पूरे सीजन ही शो में कुछ खास नहीं किया था। मगर उसके बावजूद उन तीनों को टॉप 5 में शामिल कर बिग बॉस ओटीटी सुपरफ्लॉप साबित हुआ।

रोमांस की दिखी कमी

बिग बॉस के घर सीजन में ही लोगों को कुछ ना कुछ रोमांस देखने को मिला है, मगर इस सीजन को लोगों को एक भी रोमांटिक जोड़ी नहीं दिखी। नैजी और सना की दोस्ती ने थोड़ा बहुत लोगों के मन में उम्मीदें जगाई थीं, मगर वो भी सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रहे। ऐसे में इस सीजन रोमांस का ना होना भी इस सीजन के फ्लॉप होने का बड़ा कारण बना।

यह भी पढ़ें:Bigg Boss के इतिहास में पहली बार, गायब प्यार, न रोमांस-न चांस, सीधा अश्लील MMS वायरल

 

First published on: Aug 02, 2024 08:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.