TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Manisha Rani ही नहीं, बिहार के ये 6 भोजपुरी स्टार्स भी Bigg Boss में मचा चुके हैं तहलका

Manisha Rani: बिहार की मनीषा रानी (Manisha Rani) इन दिनों बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT2) में तहलका मचा रही हैं। आज की इस स्टोरी में हम आपको बताते हैं वो भोजपुरी स्टार्स जो अबतक बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं और अपने सीजन में उन्होंने चार-चांद लगा दिए थे। मनीषा रानी संग ये […]

MANISHA RANI, BIGG BOSS OTT2
Manisha Rani: बिहार की मनीषा रानी (Manisha Rani) इन दिनों बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT2) में तहलका मचा रही हैं। आज की इस स्टोरी में हम आपको बताते हैं वो भोजपुरी स्टार्स जो अबतक बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं और अपने सीजन में उन्होंने चार-चांद लगा दिए थे।

मनीषा रानी संग ये मचा चुके हैं धमाल (Manisha Rani)

इन दिनों बिहार की मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT) में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, यहां तक सलमान खान भी मनीषा के फैन बन गए हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कोई भोजपुरी कंटेस्टेंट इतना सुर्खियों में रहा हो। इसके पहले भी कई स्टार्स शो में अपना सिक्का जमा चुके हैं। आइए डालते हैं लिस्ट पर एक नजर।

1- खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)

भोजपुरी इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में से एक खेसारी लाल यादव भी हैं, वह 'बिग बॉस 13' में नजर आए थे लेकिन वह जल्दी ही बाहर हो गए।

2- मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं, मोनालिसा बिग बॉस 10 का हिस्सा थीं।

3-दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav)

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी बिग बॉस सीजन 6 में बतौर प्रतियोगी पहुंचे थे, हालांकि वह बिग बॉस के घर में ज्यादा समय तक नहीं टिक सके।

4-अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं, हालांकि वह भी कुछ ही समय में बाहर हो गईं।

5-रवि किशन (Ravi Kishan)

भोजपुरी एक्टर और नेता रवि किशन 'बिग बॉस 1' का हिस्सा रह चुके हैं, उन्होंने काफी अच्छा गेम खेला था। बिग बॉस में आने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया। वह अपने भोजपुरी अंदाज और जिंदगी झंड बा, तब्बो घमंड बा जैसे डायलॉग्स के लिए काफी लोकप्रिय हुए थे।

6-मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)

मनोज तिवारी भी भोजपुरी इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में से एक हैं, जो 'बिग बॉस 4' के प्रतियोगी थे। वह शो में अपने झगड़ों को लेकर काफी सुर्खियों में थे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.