TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bigg Boss Marathi 5: रितेश देशमुख के शो का ग्रैंड फिनाले, विनर की रेस में ये कंटेस्टेंट; जानें कैश प्राइज

Bigg Boss Marathi 5 Finale: बिग बॉस मराठी सीजन 5 का आज ग्रैंड फिनाले है। विनर की रेस में 6 कंटेस्टेंट्स शामिल है। किसी एक विनर को ट्रॉफी और कैश प्राइज मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कितनी राशि विनर को दी जाएगी।

Bigg Boss Marathi 5 Finale: एक तरफ बिग बॉस 18 ग्रैंड प्रीमियर तो दूसरी तरफ बिग बॉस मराठी का सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। रितेश देशमुख का शो आज यानी 6 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा। आज शो को उसका विनर मिल जाएगा। हाल ही के एपिसोड में मिड-वीक एविक्शन किया गया। इसमें वर्षा उसगांवकर को शो से बाहर कर दिया गया। अब बिग बॉस मराठी के 6 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। विनर को ट्रॉफी के साथ-साथ कैश प्राइज भी दिया जाएगा। आइए आपको भी बताते हैं कौन इस रेस में है और क्या कितना कैश प्राइज मिलने वाला है।

निक्की तंबोली बनी फर्स्ट फाइनलिस्ट

शो की पहली फाइनलिस्ट निक्की तंबोली बनी थी। इसके बाद वर्षा उसगांवकर के एविक्शन के बाद बाकी कंटेस्टेंट फिनाले में पहुंच गए। निक्की के साथ जो फाइनल में पहुंचे वाले सूरज चव्हाण, अभिजीत सावंत, अंकिता प्रभु वालावलकर, धनंजय पोवार और जान्हवी किलेकर हैं। इन 6 फाइनलिस्ट में किसी एक हाथ में ही विनर की ट्रॉफी नजर आएगी वहीं विनर को कैश प्राइज भी दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में डाकू के खानदान से आया ये कंटेस्टेंट कौन? एंट्री पर सलमान खान की भी नहीं रुकी हंसी

ये है विनर की राशि

पहले बिग बॉस विनर की राशि 8.6 लाख रुपये ही थी। लेकिन टिकट टू फिनाले के पहले टास्क में राशि बढ़ा दी गई। अब विनर को ट्रॉफी के साथ 14.6 लाख रुपये का कुल कैश प्राइज दिया जाएगा। अब जो भी इन 6 कंटेस्टेंट्स में से विनर बनेगा उसे ट्रॉफी के साथ-साथ 14.6 लाख रुपये का कैश प्राइज भी दिया जाएगा।

वर्षा उसगांवकर हुई एविक्ट

वहीं 3 अक्टूबर के एक एपिसोड में एविक्शन किया गया। इस लिस्ट में वर्षा उसगांवकर, अभिजीत सावंत, धनंजय पोवार, जान्हवी किलेकर, अंकिता प्रभु-वालावलकर और सूरज चव्हाण शामिल थे। एक को एविक्ट करना था और बाकी सब फिनाले की लिस्ट में शामिल होने थे। वहीं इनमें से  वर्षा उसगांवकर को एविक्ट कर दिया गया। साथ ही बाकी के 6 कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के साथ फिनाले में चले गए। यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस के पहले किसिंग सीन का एक्सपीरियंस, Zee5 पर स्ट्रीम हुई Colours of Love

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.