Bigg Boss 19 Final Predictions: सलमान खान का शो बिग बॉस 19 अपने फिनाले के करीब आ चुका है. बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में अब बस तीन दिन का समय रह गया है. ऐसे में लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. इस बीच अब शो के टॉप तीन कंटेस्टेंट्स को लेकर भी जमकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि शो के टॉप थ्री कंटेस्टेंट्स कौन हो सकते हैं?

बिग बॉस 19 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स कौन?

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 के टॉप थ्री कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इसमें गौरव खन्ना पहले नंबर, फरहाना भट्ट दूसरे नंबर और प्रणीत मोरे तीसरे नंबर पर होने के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, टॉप 4 में अमाल मलिक और 5वें नंबर पर तान्या मित्तल हो सकती है. हालांकि, अभी कंफर्म कुछ भी नहीं है.

---विज्ञापन---

गौरव खन्ना

टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना की अगर बात करें तो शो में पहले दिन से ही गौरव ने अपनी एक जैसी इमेज बनाकर रखी है. गौरव ने हमेशा हर टास्क को बेहद समझदारी से किया और घर में आने वाली चुनौतियां का भी तरीके से सामना किया. गौरव को लेकर कई लोगों ने अलग-अलग बातें की, लेकिन उन्होंने हमेशा खुद को साबित किया और यही वजह है कि वो पहले नंबर पर रह सकते हैं.

---विज्ञापन---

फरहाना भट्ट

फरहाना भट्ट की बात करें तो फरहाना ने शो में कई मुश्किलों का सामना किया, लेकिन फिर भी उन्होंने हर एक चीज पर अपनी पकड़ बनाकर रखी. फरहाना को टास्क से लेकर घरवालों के ताने भी सुनने को मिले, लेकिन उन्होंने अपनी सूझबूझ से इस गेम को खेला और वो शो में दूसरे नंबर पर रह सकती हैं.

प्रणीत मोरे

शो के टॉप 3 की बात करें तो इसमें प्रणीत मोरे का नाम सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि प्रणीत शो में तीसरे नंबर पर रह सकते हैं. हालांकि, प्रणीत के गेम पर अगर नजर डाले तो उनके लिए ये गेम बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है और उन्होंने भी कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है. अब देखने वाली बात होगी कि शो में कौन किस नंबर पर रहता है और शो के टॉप 3 और विनर कौन बनता है?