TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bigg Boss 18: मल्लिका के टच पर अनकंफर्टेबल हुए विवियन, कोई सपोर्ट तो कोई कर रहा ट्रोल

Bigg Boss 18 के पहले वीकेंड के वार में मल्लिका शेरावत घर में पहुंची। विवियन का मल्लिका के साथ रूड बिहेवियर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस में वीकेंड के वार में मल्लिका शेरावत नजर आईं। विवियन का मल्लिका संग रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंटरनेट की जनता दो पार्ट्स में बंट गई है। कुछ यूजर्स को विवियन का बिहेवियर बिल्कुल पसंद नहीं आया। तो दूसरी ओर कुछ उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। विवियन इस बार बिग बॉस के चहेते हैं। घर में आते ही बिग बॉस ने उन्हें टॉप 2 फाइनलिस्ट में शामिल कर दिया। वहीं शो में उनका अंदाज फैंस को भा रहा है। आइए आपको बताते हैं मल्लिका के साथ विवियन का ये बिहेवियर इतना वायरल क्यों हो रहा है।

मूवी का प्रमोशन करने आई मल्लिका

बिग बॉस के पहले वीकेंड के वार में मल्लिका शेरावत बिग बॉस के घर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' मूवी का प्रमोशन करने पहुंची थी। इससे पहले मल्लिका स्टेज पर सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती भी नजर आईं। इसके बाद वह घर पहुंची और उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की। वहीं जिसने ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो विवियन थे। यह भी पढ़ें: शादी को रखा सीक्रेट, लाइमलाइट से पत्नी को रखा दूर, क्या Dharmendra की पत्नी और बहु पर है कोई घरेलू दबाव?

मल्लिका ने विवियन के साथ किया मजाक

मल्लिका ने मजाक-मस्ती करते हुए विवियन की जॉलाइन को छूते हुए उनकी तारीफ की। इससे विवियन काफी अनकंफर्टेबल हो गए। वहीं विवियन ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'मुझे सिर्फ मुंह से बोलना पसंद है।' इसके बाद करणवीर ने विवियन की तीखी जॉलाइन का मजाक उड़ाकर सिचुएशन को संभाल लिया।

यूजर्स ने क्या-क्या कहा?

अब विवियन और मल्लिका का ये क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग विवियन के इस अंदाज को गलत बता रहे हैं तो कुछ इसे सही बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विवियन का मल्लिका के साथ ये बिहेवियर थोड़ा गलत था, लेकिन हो सकता है इससे उसका अतीत ट्रिगर हो रहा होगा।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मल्लिका ने ये सिर्फ मजाक में किया था और वह विवियन से सीनियर हैं तो ये बिहेवियर वाकई काफी रूड था।' एक ने कहा, 'हर किसी को हक है अपनी आवाज उठाने का, विवियन को मल्लिका का टच करना अच्छा नहीं लगा तो वह रिएक्ट कर सकते हैं।'

शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट विवियन

बिग बॉस के पहला वीक काफी मजेदार गुजरा। ऑडियंस को श्रुतिका और गुणरत्न का कॉमेडी अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। वहीं करणवीर और श्रुतिका का बॉन्ड भी लोगों को भा रहा है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मधुबाला' और 'शक्ति' जैसे सुपरहिट शोज में काम कर चुके विवियन इस सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हैं। यह भी पढ़ें: अतुल परचुरे की अंतिम दिनों में हो गई थी बुरी हालत, कॉमेडियन की पत्नी ने बयां की दर्द भरी कहानी

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.