TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bigg Boss 18: बेल्ट से घरवालों को पड़े जोरदार करंट के झटके, रोहित शेट्टी ने खोलकर रख दी सबकी पोल

Singham Again Cast in Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के तीसरा 'वीकेंड का वार' के दौरान घर में रोहित शेट्टी और अजय देवगन नजर आएंगे। फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के बीच रोहित शेट्टी 'खतरों के खिलाड़ी' का ट्विस्ट लेकर आते हैं। एक टास्क में घरवालों को करंट के झटके खाने को मिलते हैं।

bigg boss 18
Singham Again Cast in Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' का तीसरा वीकेंड का वार चल रहा है। इस वीकेंड का वार के पहले दिन सलमान खान घरवालों से बात करते हुए नजर आते हैं। घरवालों से बात करते हुए वो अपने जेल के दिनों को भी याद करते हैं। इसके साथ करणवीर को ननद वीर कहकर बुलाते हैं। वहीं, वीकेंड का वार के दूसरे दिन बिग बॉस के घर में अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की टीम फिल्म प्रमोशन के लिए आएगी। इस दौरान 'सिंघम अगेन' डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर अजय देवगन बिग बॉस के घर में 'खतरों के खिलाड़ी' वाला टास्क कराते हुए नजर आते हैं। घरवालों से रोहित शेट्टी करंट वाला टास्क कराते हैं जिसमें सबके जोरदार झटके खाने पड़ते हैं।

रोहित शेट्टी ने बिग बॉस में खिलाया 'खतरों के खिलाड़ी' वाला टास्क 

'बिग बॉस 18' के वीकेंड का वार के दूसरे दिन रोहित शेट्टी और अजय देवगन घर में जाते हैं। वहां पर रोहित शेट्टी, करणवीर मेहरा से एक ट्रे में रखे कुछ सामान के बारे में घरवालों को बताने के लिए कहेंगे। करणवीर मेहरा कहेंगे, "ये करंट बेल्ट हैं। जो हमारे शुरुआती स्टंट होते हैं उनमें खिलाड़ी की झेलने की क्षमता चेक की जाती है।" करणवीर की बात सुनकर रोहित शेट्टी ने कहा, "लेकिन मैं कुछ और करना चाहूंगा। करण मैं तुमसे ही शुरू करूंगा।"  इस दौरान करणवीर काफी नर्वस और मजे में मुंह बनाते हुए दिखते हैं।

सलमान खान ने करणवीर को बोला सबसे तमीज वाला सदस्य

रोहित शेट्टी फिर बोलते हैं, "अब मैं घरवालों से कुछ सवाल पूछूंगा आपके बारे में, अगर उन्होंने ना कहा, तो झटके आपको लगेंगे। पहला सवाल सलमान सर से ही पूछ रहा हूं मैं। क्या खतरों के खिलाड़ी का यह सीजन करणवीर हारकर आए हैं?" इससे पहले कि सलमान जवाब देते। करणवीर ने खुद ही कहा, "हां सर मैं हारा हूं, बिलकुल।" सलमान खान ने भी करणवीर की हां में हां मिला दी। उन्होंने कहा, "हां, करण इस घर का सबसे तमीज वाला सदस्य है।" सलमान खान के बाद घर के और लोगों से सवाल किए गए जिसके बाद करणवीर को जोर के झटके खाने पड़े। यह भी पढ़ें:  जेल के दिनों को याद करते हुए भावुक हुए Salman Khan, ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर शेयर किया दुख

श्रुतिका और चाहत को करंट के झटके पड़े भारी

करणवीर के बाद श्रुतिका अर्जुन को बुलाया जाता है। श्रुतिका अर्जुन की बारी के दौरान घरवालों का भी खूब एंटरटेनमेंट हुआ। श्रुतिका अर्जुन के बाद चाहत पांडे को बिजली के झटके झेलने पड़े। श्रुतिका अर्जुन अपने टर्न के बाद मजाकिया अंदाज में बोलती हैं कि इस टास्क के बाद उनके हाथ पर एक बाल आ गया है। श्रुतिका की इस बात रोहित शेट्टी अपना माथा पकड़ लेते हैं। सलमान खान के साथ घर के सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। यह भी पढ़ें:  Bhool Bhulaiyaa 2 में किस बात की रिस्क नहीं लेना चाहती थीं Vidya Balan? 2 साल बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.