TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bigg Boss 18: लीडरशिप के सवाल पर भड़के रजत, सलमान खान के सामने विवियन से हुई तू-तू-मैं-मैं

Bigg Boss 18 Weekend Ka War: बिग बॉस के दूसरे वीकेंड के वार में सलमान खान के सामने विवियन डीसेना और रजत दलाल की तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली। लीडरशिप के सवाल पर दोनों में बहस दिखी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मामला क्या है।

Bigg Boss 18 Weekend Ka War: बिग बॉस का दूसरा हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड के वार में घरवालों की क्लास लगाई। वहीं अविनाश और अफरीन की लड़ाई पर भी बात की। माइंड कोच को सलमान खान ने आईना दिखाया। वहीं आज यानी 20 अक्टूबर को भी सलमान का वार जारी रहेगा। शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें विवियन डीसेना और रजत दलाल की लीडरशिप के सवाल पर सलमान खान के सामने तू-तू-मैं-मैं हो गई। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मामला क्या था।

दोनों में से बेहतर लीडर कौन?

सलमान खान ने विवियन और रजत को एक्टिविटी रूम में बुलाया। साथ ही पूछा कि लीडरशिप की क्वालिटी दोनों में से किसमें ज्यादा अच्छी है। इस पर विवियन ने कहा, 'मेरे पास मुद्दों पर जजमेंट सुनाने का एक्सपीरिएंस और नॉलेज दोनों हैं। इसलिए मेरे अंदर बेहतर क्वालिटी है।' इस पर रजत दलाल सलमान खान के सामने ही विवियन पर भड़क गए।

रजत ने विवियन पर कसा तंज

रजत ने कहा, 'मैं एक्सपीरिएंस पर तो कुछ बोल ही नहीं पाऊंगा। बाहर निकलकर अपने मम्मी-पापा से पूछुंगा कि मैं विवियन से छोटा क्यों हूं?' रजत के इस सरकास्टिक जवाब पर विवियन भी थोड़ा गुस्से में आ गए। दरअसल हाल ही में विवियन और रजत की जमकर लड़ाई हुई थी। सलमान खान ने भी दोनों के बीच ये टास्क इसलिए रखा कि दोनों को आईना दिखा सकें। वहीं इन क्वालिटी के आधार पर ही दोनों में से एक को घर का दूसरा लीडर चुना जाएगा। यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में Shraddha Arya ने रखा करवाचौथ व्रत, मेंहदी फ्लॉन्ट करती आईं नजर

पहले भी भिड़ चुके विवियन-रजत

दूसरे हफ्ते में विवियन और रजत की कई बार बहस देखने को मिली। इससे साफ हो गया कि शो में इनका झगड़ा और भी देखने को मिल सकता है। वहीं दोनों के विचार भी एक-दूसरे से काफी अलग दिखे। हाल ही में दोनों के बीच गैस जलाने को लेकर भी काफी बड़ी लड़ाई हो गई थी। उस दौरान विवियन और रजत एक-दूसरे को धमकी देने लगे थे। घरवाले भी इनकी लड़ाई से शॉक्ड हो गए थे। यह भी पढ़ें: चाहत पांडे को Bigg Boss 18 में मिला लाइफ पार्टनर? दो बार तलाक के बाद ये कंटेस्टेंट बनेगा एक्ट्रेस का दूल्हा?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.