TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bigg Boss 18 Premier Updates: गधा बना सदस्य नंबर 19, सलमान खान ने जिसे बताया सबसे ज्यादा समझदार

Bigg Boss 18 Premier Updates: सलमान खान का दबंग अंदाज में बिग बॉस 18 का आगाज करना लोगों के दिलों को धड़का गया है, अब शो में एक के बाद एक कंटेस्टेंट आने वाले हैं और अपने अंदाज में परफॉर्मेंस दे बिग बॉस के घर में एंट्री मारने वाले हैं। लाइव अपडेट के लिए बने रहें E24 Bollywood के साथ...

Bigg Boss 18 Premier Updates: इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई हैं। सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का आगाज हो चुका है। सलमान खान ने अपने दबंग अंदाज में शो का ग्रैंड प्रीमियर का आगाज किया है। ब्लू शर्ट और ब्लैक सूट भाईजान की धांसू एंट्री ने सभी को दंग कर दिया है। उनका स्टाइल देख फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। इस बार टाइम का तांडव बनेगा और भी खास वो भी सलमान खान के साथ क्योंकि समय के हाथ में है घर की कमान... कंटेस्टेंट के लिए खेल नहीं होगा आसान। अब एक-एक करते कंटेस्टेंट अपनी धमाकेदार एंट्री और परफॉर्मेंस से पारा हाई करने वाले हैं। ताजा अपडेट के लिए बने रहें हमारे यानी E24 Bollywood के साथ।

गधा बना सदस्य नंबर 19

बिग बॉस को आखिरी कंटेस्टेंट भी मिल गया है जो एक गधा है। ये और कोई नहीं बल्कि गदराज है। यानी एक गधा। सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को शो का सबसे ज्यादा समझदार कंटेस्टेंट बताया है। वहीं घर के अन्य कंटेस्टेंट गधे के लिए गधी ढूंढ रहे हैं।

सदस्य नंबर 18 बनीं एसिल कौशिक

टीवी की फेमस एक्ट्रेस एलिस कौशिक बनीं बिग बॉस 18 की 18वीं कंटेस्टेंट। एलिस पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद हसीन लग रही थीं। उन्होंने कहा कि वो शो में सिर्फ जीतने के लिए आई हैं। एलिस के मुस्कराते चेहरे के पीछे कितना दर्द है वो सलमान खान ने दिखाया। अपनी मां की मौत के बाद पिता के साथ बीता बचपन लेकिन फिर एक दिन वो भी दुनिया से चले गए।

विवियन डीसेना बने 17वें कंटेस्टेंट

छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाले विवियन डीसेना अब सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का हिस्सा बन गए हैं। सलमान खान ने विवियन के बारे में कुछ ऐसा बताया जिसे जान आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां, सलमान ने बताया कि हो सकता है कि वो इस शो के विनर बन जाएं।

वायरल भाभी की धांसू एंट्री

बिग बॉस 18 में एक न एक ऐसा कंटेस्टेंट आता ही है जो सबसे अलग होता है। अब इस बार भी सलमान खान के शो में हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी की एंट्री हुई है। दो बेटों की मां हेमा ने बताया कि वो सलमान खान की फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। वहीं उन्होंने वायरल भाभी के नाम से फेमस होने का भी सीक्रेट खोला। घर के अंदर जाते ही करण वीर मेहरा संग फ्लर्ट करती हेमा का धमाल देखने के लिए हो जाएं तैयार।

कंटेस्टेंट नंबर 15 बने विवादित वकील

बिग बॉस 18 के घर में एक विवादित कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। हम बात कर रहे हैं। गुणरत्न सांवर्ते की जो पेशे से वकील हैं। उन्होंने अपने आपको डाकुओं के परिवार से बताया। ईशा ने वकील साहब से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बड़ा ही अटपटा सा जवाब दिया

सदस्य नंबर 14 बनीं ईशा सिंह

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 को मिल चुका है वो चेहरा जिसके साथ बिग बॉस बायस होंगे। जी हां, खुद सलमान खान ने इस सेट पर बात को कबूला है कि अब कलर्स का वो चेहरा शो में आ गया है जिसकी तलाश थी। हम बात कर रहे हैं ईशा सिंह की।

बिग बॉस के घर में कपल की एंट्री

अरफीन खान और सारा खान की बिग बॉस के घर में धांसू एंट्री हुई है। उन्होंने बताया कि वो लोगों के दिमाग से खेलना अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन उन्होंने ये भी बताया कि एक ऐसा दिमाग है जिसके साथ वो खेल नहीं सके हैं वो हैं उनकी पत्नी सारा खान। खुद ऋतिक रोशन ने भी शो में उनके आने पर मुबारकबाद दी। अब देखना ये है कि बिग बॉस के घर में वो कंटेस्टेंट के दिमाग से खेलते हैं या नहीं।

अनुपमा की पाखी बनीं 11वीं कंटेस्टेंट

रुपाली गांगुली के शो अनुपमा की पाखी को आपको याद ही है न। जी हां हम बात कर रहे हैं मुस्कान बामने की जो अब बिग बॉस 18 के घर में एंट्री कर चुकी हैं। उन्हें बिग बॉस के घर में छोड़ने के लिए पूरी फैमिली आई थी।

रजत दलाल की 10वें कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री

अपनी आपबीती बताते हुए रजत दलाल ने बताया कि उनके साथ क्या -क्या हुआ। फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत ने बताया कि देश के लिए मेडल जीतने पर उन्हें पहचान नहीं मिली। लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी में आते ही वो फेमस हो गए। जेल की हवा खाने वाले रजत अब बिग बॉस के घर में धमाल मचाने वाले हैं।

करण वीर मेहरा बने नवें कंटेस्टेंट

खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 के नवें कंटेस्टेंट बन गए हैं। उन्होंने अपनी धांसू एंट्री से ऐसा धमाल मचाया कि मजा ही आ गया। सलमान खान के सामने उन्होंने अपनी एक्साइटेंट भी दिखाई। साथ ही अपनी टूटी शादी के बारे में बताया और अगली शादी का भी हिंट दिया।

चुम दरांग बनी आठवीं कंटेस्टेंट

नायरा बनर्जी के बाद शो में चुम दरांग ने एंट्री मार ली है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की और बताया कि वो बिग बॉस के घर में किस उद्देश्य से आई हैं। चुम का कहना है कि वो ट्रॉफी जीतने  और अरुणातल प्रदेश को रिप्रजेंट करने के लिए इस घर में आई हैं।

नायरा बनर्जी बनीं सांतवी कंटेस्टेंट

थोड़ी फुरसत भी कभी बाहों को दीजिए गाने से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों की रात की नींद उड़ा दी। एक-एक मूव्स को देख ऐसा लग रहा था कि नायरा बनर्जी सेट का पारा हाई करने वाली हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की छोटी सी ड्रेस में बहुत ही सुंदर लग रही हैं। नायरा ने बताया कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए।

श्रुतिका अर्जुन बनीं छठी कंटेस्टेंट

अपनी अटपटी सी बातों से लोगों को हंसाने वाली श्रुतिका अर्जुन बिग बॉस 18 की छठी कंटेस्टेंट बन गई हैं। तमिल एक्ट्र्रेस ने बताया कि वो आधी पंजाबी हैं। साथ ही वो सलमान खान से प्यार भी करती हैं। उनकी पंजाबी सुन सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

तजिंदर पाल सिंह बने पांचवें कंटेस्टेंट 

बिग बॉस 18 में तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी शो में बतौर पांचवें कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की है। उन्होंने बिग बॉस के घर में ये भी बताया कि वो घर में क्यों आए हैं। दरअसल उन्होंने बताया कि वो शो में फेम के लिए आए हैं। वहीं अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने उनकी शादी का मंडप सजाने का भी सपना दिखा दिया। साथ ही सलमान खान के लिए भी लड़की ढूंढने की बात कही।

शिल्पा शिरोडकर की एंट्री 

अब चौथी कंटेस्टेंट बन शिल्पा शिरोडकर ने शो में एंट्री मार ली है। सलमान खान के इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो में उन्होंने अपने पुराने गानों पर परफॉर्मेंस दे ऐसा समा बांधा कि हर किसी की निगाहें ठहर सी गईं। सलमान खान को भी अपने पुराने दिन याद आ गए।

शहजादा-अविनाश की हुई एंट्री

सबसे पहले चाहत पांडे की बिग बॉस 18 में एंट्री हुई। उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीता। उनके बाद शो में दूसरे कंटेस्टट के रूप में अविनाश मिश्रा और तीसरे कंटेस्टेंट के रुप में शहजादा धामी की एंट्री हुई। उनकी शो में धांसू एंट्री ने लोगों का दिल जीता।

चाहत पांडेय की धांसू एंट्री

व्हाइट आउटफिट में चाहत पांडेय ने बिग बॉस के घर में एंट्री कर ली है। उन्होंने सलमान खान के गाने प्रेम रत्न धन पायो गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस ने अपनी एंट्री से लोगों का दिल जीता। खुले बाल हाथों में मेहंदी लगाए जब वो घर में आईं तो एक बार को तो नजरें टिक सी गई।

टाइम का तांडव की दिखी पहली झलक

शो शुरू होते ही सबसे पहले घर के अंदर की झलक दिखाई। इसके बाद सलमान खान के द्वारा टाइम का तांडव की एक झलक दिखाई गई। इसमें सलमान के पास्ट, पर्जेंट और भविष्य के बारे में दिखाया गया। अब आगे बारी है कंटेस्टेंट की जिनकी खुलेगी पोल। वहीं सलमान ने भी बताया कि क्या है टाइम का तांडव?  उन्होंने बताया कि बिग बॉस सबके बारे में जानते हैं। लेकिन कंटेस्टेंट अपने काम से अपने हाथों की लकीरों को बदल सकते हैं।

घर के अंदर की झलक दिखाने से शुरू हुआ ग्रैंड प्रीमियर

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का आगाज हो चुका है। सबसे पहले घर के अंदर की शानदार झलक दिखाई गई है। किचन से लेकर गार्डन एरिया, लिविंग रूम और जेल तक को दिखाया गया। एक एक कोना दिखाया गया जिसे देख रोंगटे खड़े हो रहे थे। पहले से बहुत अलग है इस बार का शो। बिग बॉस ने शो में सलमान खान का वेलकम किया और उन्हें 15 साल पूरे होने पर मुबारकबाद भी दी। सलमान खान ने भी शो से जुड़ी बातें की।

सलमान खान को चाहिए कैसी दुल्हन

बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर का आजाग हो गया है। शो में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने एंट्री की है। ये हालिया प्रोमो में दिखाई दिया है कि महाराज जी सलमान खान के अलावा एक और कंटेस्टेंट के लिए दुल्हन ढूंढने की बात कहते हैं। और कहते हैं कि वो भगोड़ी नहीं होगी। ऐसे में सलमान खान कहते हैं कि उन्हें तो भगोड़ी दुल्हन ही चाहिए।

अतुल किशन ने भी शो को दिखाया ठेंगा

सलमान खान के शो में आने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में अतुल किशन का भी नाम था लेकिन शो शुरू होने से ठीक कुछ घंटे पहले उन्होंने शो में आने से इंकार कर दिया है। हालांकि उन्हें अभी तक बिग बॉस 18 का कंफर्म कंटेस्टेंट कहा जा रहा था।

निया ने किया आने से इंकार

टीवी की नागिन यानी एक्ट्रेस निया शर्मा को बिग बॉस 18 की फर्स्ट कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा था। उनके नाम का एलान खुद  ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में रोहित शेट्टी ने किया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि सलमान खान के रिएलिटी शो के लिए, निया शर्मा ने मना कर दिया है।   यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के इस सीजन के लिए कितनी फीस ले रहे सलमान खान?  जान हो जाएंगे हैरान

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.