Bigg Boss 18 Most searched contestant: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ काफी सारे इल्जाम भी लगाए गए। बिग बॉस 18 में जहां एक तरफ कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा के मुद्दे को पूरे हफ्ते काफी भुनाया गया। इसके अलावा भी रजत, विवियन, करणवीर मेहरा के साथ-साथ श्रुतिका, चुम और सारा को भी पूरे वीक शो में कुछ ना कुछ करते देखा गया। ऐसे में चलिए बताते हैं कि बिग बॉस 18 के किस कंटेस्टेंट ने लोगों को इंप्रेस किया है और किसे गूगल पर सबसे ज्यादा लोग सर्च कर रहे हैं। आइए बताते हैं कि गूगल ट्रेंड के रिजल्ट में किसका नाम टॉप पर हैं। यह भी पढ़ें: Salman Khan से बदतमीजी देख भड़का Bigg boss का Ex कंटेस्टेंट, निकाली भड़ास

5 कंटेस्टेंट्स किए जा रहे सर्च

'बिग बॉस 18' में कई सारे कंटेस्टेंट्स आए हैं और हर कोई अपनी तरफ से गेम को 100 प्रतिशत देने की कोशिश कर रहे हैं। मगर सब लोगों ने गूगल पर सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनके बारे में लोग गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। अगर लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं, इसका मतलब साफ है कि लोग इन 5 को ही शो में देखना पसंद भी कर रहे हैं। वो 5 कंटेस्टेंट्स- रजत दलाल (Rajat Dalal), विवियन डीसेना (Vivian Dsena), चाहत पांडे (Chahat Pandey), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) हैं। ईशा, चुम और शिल्पा इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

सबसे ज्यादा सर्च हुआ ये कंटेस्टेंट

इन 5 बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स में से भी एक कंटेस्टेंट को लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया है, जिसने कलर्स के फेस विवियन डीसेना को भी पॉपुलैरिटी में पछाड़ दिया है। विवियन टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन बिग बॉस 18 में वो लोगों को खुद से जोड़ पाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। विवियन को उनके ही एक करीबी ने पीछे किया है, वो और कोई नहीं बल्कि करणवीर मेहरा हैं। पहले नंबर पर करणवीर मेहरा हैं और उनके बाद विवियन डीसेना को लोगों ने सर्च किया है।

रजत से पिछड़ गए अविनाश-चाहत

रजत दलाल का समीकरण बनाना शायद लोगों को काफी अच्छा लग रहा है, तभी तो टीवी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ लोग उनको सर्च कर रहे हैं। रजत तीसरे में पायदान पर हैं, जिन्हें गूगल पर दर्शक सर्च कर रहे हैं। रजत के बाद अविनाश मिश्रा और पांचवे नंबर पर चाहत पांडे हैं। अविनाश काफी दिमाग लगाकर गेम खेल रहे हैं, लेकिन करण के स्टाइल ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह भी पढ़ें: बोल्डनेस ने इन 5 कंटेस्टेंट को Bigg Boss से कराया बेघर, अब निशाने पर कशिश