Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते काफी ज्यादा ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ श्रुतिका अर्जुन टाइमगॉड बन गई। श्रुतिका की वजह से ही दिग्विजय राठी को मिड वीक में ही शो से बेघर होना पड़ा। दिग्विजय के इस तरह जाने से घर में उनके दोस्त बहुत उदास थे, चाहत और चुम बहुत रो रही थीं। मगर वीकेंड के वार से पहले करणवीर मेहरा अपनी सबसे अच्छी दोस्त चुम और शिल्पा पर गुस्सा करते हैं, इतना ही नहीं वो चुम को मतलबी भी कह देते हैं।

दिग्विजय के इविक्शन से करण उदास

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में दिग्विजय और करण कम समय में ही काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और ऐसे में दिग्विजय के जाने से करण बहुत उदास हो गए हैं। उनकी आंखों से आंसू भी निकले, लेकिन उन्होंने सबके सामने इस बात को जाहिर नहीं किया। हालांकि शिल्पा, चाहत और चुम तीनों ही दिग्विजय के आउट होने पर बहुत रो रही थीं। यह भी पढ़ें: आज किस हाल में हैं नेशनल TV पर स्वयंवर रचाने वाले ये 5 सेलेब्स? 1 ने 3 बार रचाई शादी

चुम की इस हरकत पर भड़के करण

दिग्विजय के इविक्शन से चुम दरांग गुस्सा होती हैं और इसे लेकर उनकी श्रुतिका से कहासुनी भी होती है। मगर उसके बाद श्रुतिका वीकेंड के वार से पहले रोते हुए अपने बेड पर लेटी रहती है, तब चुम उसको बोलती है कि वो आज वीकेंड के वार में यह वाली ड्रेस पहने। चुम के नॉर्मल होकर श्रुतिका से बात करते देख करण भड़क उठते हैं और वो अपना गुस्सा चुम पर निकालते हैं।

करण ने चुम को कहा सेल्फिश 

करणवीर मेहरा अपने बेड पर होते हैं और तभी चुम और शिल्पा उनके पास आते हैं। तब करण चुम से कहते है कि मुझे लग रहा है कि तुम सेल्फिश हो चुम। शिल्पा इस बात पर उनको टोकती हैं, मगर करण कहते है, 'जो है वो मुंह पर बोलूंगा अब मैं। मैंने शो अभी तक काफी लाइटली लिया था। मैं नहीं खेला मुझे चुम चाहिए थी, दिग्विजय नहीं खेला.. उसको चुम चाहिए थी। मगर तुम लोग उसको खिला रहे हो, वो 25 साल का लड़का है, उस बन्दी ने उसका करियर बर्बाद कर दिया। आज अगर वो यहां होता, तो  टॉप 5 में होता। आखिरी पल तक बिग बॉस ने पूछा कि क्या तुम बदलना चाहती हो। नहीं... मगर ड्रेस जरूरी है, जाओ मेकअप भी चेक कर लो उसका। क्या फर्क है पूरे घर में और तुम लोगों में।' करण के मुंह से यह सब सुनकर चुम सॉरी बोलकर वहां से चली जाती हैं। यह भी पढ़ें: Sunday को परिवार के साथ देखें ये 2 नई फिल्में, बच्चे और बुजुर्ग सब होंगे खुश