Bigg Boss 18 के घर में फिर छिड़ेगा संग्राम? रजत और अरफीन में से कौन जीतेगा इलेक्शन
Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) लोगों को बहुत ही पसंद आ रहा है। इस बार तो शो में पहले दिन से ही कंटेस्टेंट के बीच में घमासान मचा हुआ है। कभी अरफीन की लड़ाई होती है तो कभी अविनाश की। बिग बॉस का घर, घर कम और जंग का मैदान ज्यादा लगता है। बीते दिन के एपिसोड में तो रजत दलाल और विवियन डिसेना के बीच घर के कंट्रोल की लड़ाई हुई। इसमें रजत दलाल जीते। अब आज के एपिसोड में भी घर के अंदर फिर से संग्राम छिड़ने वाला है। जी हां, आने वाले शो का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें दिखाया गया है कि रजत अरफीन के बीच इलेक्शन होगा। अब चलिए जान लेते हैं कौन इस इलेक्शन में आगे रहेगा।
बिग बॉस के घर में हुए जनरल इलेक्शन
बिग बॉस 18 के घर में अभी आरफीन खान टाइम ऑफ गॉड बने हुए हैं। हालांकि बहुत से लोग उनके इस पद से खुश नहीं हैं। वहीं अब बिग बॉस के घर में जनरल इलेक्शन होने वाले हैं। जिसमें रजत और अर्जुन आमने सामने आने वाले हैं। जी हां, दोनों एक दूसरे को आइना दिखाते हैं। सबसे पहले बात कर लेते हैं रजत दलाल की और जान लेते हैं कि उन्होंने आरफीन के बारे में क्या-क्या बोला। सबसे पहले रजत ने बोला कि आरफीन ने खुद से कोई काम नहीं करा और सबसे काम करवाया। दूसरा आरोप लगाया कि कुछ कठिन फैसले जो आरफीन ने नहीं लिए वो उन्हें सख्ती के साथ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘वीकेंड का वार’ के 3 बड़े रिवील, जिसे लोगों ने समझा फ्लॉप वो निकली टॉप
आरफीन ने भी रखा अपना पक्ष
न सिर्फ रजत ने बल्कि आरफीन ने भी अपना पक्ष रखा और बताया कि वो कैसे इस चुनाव को जीतने के लायक हैं। आरफीन ने रजत के लगाए आरोपों का खंडन किया। आरफीन का कहना था कि टाइम ऑफ गॉड का काम घर का काम करना नहीं बल्कि उसे करना होता है। वहीं उन्होंने रजत पर तंज कसते हुए कहा कि वो खुद को सोते रहते हैं तो घर कैसे चलाएंगे। दोनों के बीच जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। अब देखने वाली बात तो ये होगी कि दोनों में से कौन विनर बनेगा। हां हमें पता है लेकिन इसी में आपको बता देंगे को सस्पेंस ही खत्म हो जाएगा न। लेकिन ये बात तो पक्की है कि आज का शो मजेदार होने वाला है।
रजत की नजर में कौन होना चाहिए घर से बाहर
करण वीर ने रजत दलाल से पूछा कि अगर आप किसी को घर से बाहर करेंगे तो वो कौन होगा। रजत ने बड़े ही कूल होते हुए कहा वो ईशा को एलिमिनेट करेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वो ईशा को अपनी बहन मानते हैं लेकिन घर में से किसी को बाहर करने की बात होगी को ईशा का नाम ही सबसे ऊपर होगा।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की पहली ‘आइटम गर्ल’ कैसे बनीं हेलन? जानें सलमान खान से कैसा है रिश्ता
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.