Bigg Boss 18 से सारा अरफीन के बेघर होने के बाद घर का रुख बदल गया है। इसकी झलक नॉमिनेशन में भी देखने को मिल रही है। इस बार बिग बॉस में हुए नॉमिनेशन में रजत दलाल से भी बड़ी गेमर घर की टाइम गॉड निकली हैं। रजत के सभी समीकरण फेल हो गए हैं और चुम उन्हें पीछे छोड़ते हुए रैंकिग लिस्ट में आगे निकल गई हैं। लेकिन उनके हाथ में पावर होने के बावजूद भी अपनी सबसे क्लोज फ्रेंड श्रुतिका को नॉमिनेट होने से नहीं बचा पाई हैं। वहीं अपनो को सेव करने में चुम ने सिर्फ शिल्पा और करण को ही सेफ रख पाया है। बल्कि चुम को टाइमगॉड बनाने में श्रुतिका का सबसे बड़ा हाथ रहा है। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद दोनों बेस्ट फ्रेंड की दोस्ती पर क्या असर पड़ता है।

किसने किसको किया सेव और नॉमिनेट?

बिग बॉस में इस हफ्ते हुए नॉमिनेशन टास्क में चुम के पास पावर थी उन्होंने सबसे पहले गेम शुरू किया है। दरअसल बिग बॉस के घर में एक सुरक्षा की दीवार होती है जिसमें दो कंटेस्टेंट की तस्वीरें थीं। लास्के दो कंटेस्टेंट जिनकी तस्वीर दीवार पर रहेगी उन्हें नॉमिनेशन से बचा लिया जाएगा। बाकी सभी को नॉमिनेट किया जाएगा। नॉमिनेशन के टास्क में इस बार चुम दरांग ने बतौर टाइम गॉड दीवार पर सबसे पहले विवियन डिसेना और रजत दलाल की तस्वीर लगाई। उनको पहले से ही बताया गया था कि अगले आने वाले किसी भी व्यक्ति को एक तस्वीर को किसी अन्य कंटेस्टेंट के साथ बदलना होगा। इसके बाद चाहत ने विवियन को नॉमिनेट किया और करणवीर को सेफ, फिर अविनाश ने रजत को नॉमिनेट किया और चाहत की फोटो लगाई। विवियन ने चाहत को नॉमिनेट किया और श्रुतिका की फोटो वॉल पर लगा दी। रजत ने करणवीर को नॉमिनेट किया और शिल्पा को टांग दिया। गेम में ट्विस्ट न आए तो मजा ही नहीं आता। ईशा सिंह ने शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट किया और अविनाश को सेव, इसके बाद कशिश ने शिल्पा को नॉमिनेट कर दिया और रजत को सेव। श्रुतिका ने रजत को नॉमिनेट किया और करणवीर सो सेव। करणवीर ने लास्ट में दोस्ती को प्रूव करने के लिए शिल्पा को सेव किया और ईशा को नॉमिनेट कर दिया।

क्या श्रुतिका और चुम की दोस्ती में आएगी दरार?

बिग बॉस में हुए नॉमिनेशन टास्क के मुताबिक इस हफ्ते हुए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार सात लोगों के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में ईशा सिंह, चाहत पांडे, रजच दलाल, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और श्रुतिका अर्जुन का नाम शामिल है। बता दें कि चुम दरांग की सत्ता में उनके अपने लोग में करणवीर और शिल्पा तो बच गए हैं। लेकिन उनकी बेस्ट फ्रेंड श्रुतिका डेंजर जोन में हैं। दोनों की दोस्ती को पसंद करने वाले लोग कॉमेंट कर रहे हैं और देखना चाहते हैं कि नॉमिनेशन के बाद दोनों की दोस्ती पर क्या असर पड़ता है।   यह भी पढ़ें:  Bigg Boss 18 की रैंकिंग लिस्ट में फेरबदल, जानें किसको मिला कौन सा नंबर?  

रजत दलाल को चुम ने पछाड़ा

आपको बता दें कि 12वें हफ्ते रैंकिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर चुम दरांग का नाम है। बीते कुछ हफ्तों में चुम का गेम काफी तगड़ा इम्प्रूव हुआ है। इस हफ्ते चुम घर की टाइम गॉड हैं जिस वजह से वो पहले से ही सेफ हैं। साथ में ही उन्होंने रैंकिंग लिस्ट में टॉप 5 में जगह बना ली है। पांचवें नंबर पर घर में समीकरण बनाने वाले रजत दलाल हैं। चुम दरांग ने रजत दलाल को पीछे छोड़ दिया है। इसके बाद छठे नंबर पर श्रुतिका और सातवें नंबर पर अविनाश मिश्रा हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Promo: दोस्ती पर विवियन से भिड़े करण, नॉमिनेशन में नए समीकरण