Chahat Pandey Secret Boyfreind Revealed: बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट चाहत पांडे इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और सीक्रेट बॉयफ्रेंड को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने चाहत का एक वीडियो दिखाया जिसमें वह एक एनिवर्सरी केक के साथ नजर आ रही थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चाहत के बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस की लाइफ के मिस्ट्री मैन का खुलासा हो गया है। उनके बॉयफ्रेंड का गुजराती कनेक्शन के बारे में भी पता चल गया है।

मानस शाह का चाहत से खास कनेक्शन आया सामने

बिग बॉस 18 में चाहत पांडे के सीक्रेट बॉयफ्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाहत के कथित बॉयफ्रेंड का नाम मानस आर शाह है। इनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मानस शाह का चाहत से खास कनेक्शन बताया जा रहा है। हालांकि, चाहत ने अब तक इस बारे में चुप्पी साध रखी है।

मानस शाह वर्कफ्रंट

मानस शाह पेशे से एक एक्टर हैं। उन्होंने कई टीवी शो और गुजराती फिल्मों में नजर आ चुके हैं। मानस ने स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये हैं चाहतें’ में काम किया है। इसके अलावा, मानस गुजराती फिल्मों जैसे ‘सत्ती पर सत्तो’, ‘हे केम छो लंदन’, और ‘कमिटमेंट’ में भी नजर आ चुके हैं।

सलमान खान ने चाहत के रिलेशन का दिखाया था सबूत

बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार पर सलमान खान ने चाहत के रिलेशन पर बात करते हुए एक वीडियो दिखाया था। इश वीडियो में चाहत एनवर्सरी के एक केक के साथ नजर आ रही थीं जो 5 साल पूरे होने के सेलीब्रेशन का था। इस वीडियो के बाद सलमान खान ने चाहत के बॉयफ्रेंड का गुजराती कनेक्शन की ओर इशारा भी किया था। लेकिन चाहत ने इस पूरे मामले को स्वीकार करने से साफ इंनकार कर दिया। इसके बाद शो के फॉलोअर्स चाहत के रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। #ChahatPandeyBoyfriend और #BiggBoss18 के हैशटैग्स के साथ फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं। यह भी पढ़ें:  चुम ने करणवीर से अनोखे अंदाज में किया प्यार का इजहार, जवाब देकर सलमान खान को कराया चुप

चाहत की मां ने दी चुनौती

वीकेंड के वार के बाद चाहत पांडे की मां ने एक बार फिर मेकर्स को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा, “अगर मेरी बेटी का कोई बॉयफ्रेंड है, तो उसे सामने लाएं। मैं 21 लाख रुपये इनाम में दूंगी।” इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि अगर चाहत को कोई पसंद होगा, तो वे उसकी शादी करवा देंगी, चाहे वह दूसरी कास्ट से ही क्यों न हो। यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर ‘फायर’ बनेगी अल्लू अर्जुन की फिल्म, कब और कहां रिलीज होगी Pushpa 2