TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘आप गैस चलाकर दिखाओ, मैं हाथ चलाकर दिखाऊंगा’, रजत विवियन के बीच बिग फाइट

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में घमासान मचा हुआ है। अब रजत दलाल और विवियन डीसेना के बीत तकरार हो गई है जिसमें दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) हर दिन ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे बिग बॉस (Bigg Boss) का घर जंग का मैदान ही बन गया हो। कभी अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की घरवालों से लड़ाई होती है तो कभी चाहत पांडेय का गरम मिजाज घर का माहौल बिगाड़ देता है। अब एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रजत दलाल (Rajat Dalal) और विवियन डीसेना (Vivian DSena) के बीच लड़ाई हो रही है। बात इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि हाथापाई तक पहुंच जाती है। विवियन का गुस्सा देख रजत भी आपा खो देते हैं और बिग बॉस के घर में कोहराम मच जाता है। आइए जान लेते हैं कि किस बात पर मचा घमासान...

रजत पर भड़के विवियन

विवियन डीसेना का अंदाज शुरू से ही काफी उत्तेजक रहा है। वो कभी चाहत से लड़ बैठते हैं तो कभी अविनाश संग तू-तू-मैं-मैं शुरू हो जाती है। अब हाल ही में एक प्रोमो में दिखाई दिया है कि विवियन और रजत के बीच कहासुनी हो जाती है। दोनों ही एक दूसरे पर इतना गुस्सा हो जाते हैं की बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही खाने को लेकर घमासान मचा हुआ है। अब रजत और विवियन के बीच खाने की लड़ाई हो गई है। विवियन गुस्से में आते हैं और कहते हैं कि वो वो जो चाहे वो खा सकते हैं और गैस भी जला सकते हैं कोई उन्हें नहीं रोक सकता। इसी बात पर रजत भी गुस्से से लाल हो जाते हैं और बोलते हैं कि आपने कहा था कि आप गैस चलाकर दिखा सकते हैं तो हाथ चलाकर मैं भी दिखा दुंगा।

रजत ने विवियन को दिया चैलेंज

विवियन डीसेना को तो बिग बॉस ने पहले से ही अपना लाडला कहा है। ऐसे में आपने भी देखा ही घरवाले भी उनसे कुछ बहस नहीं करते हैं। अब विवियन को रजत ने एक चैलेंज दे दिया है, जिसमें वो डीसेना से कहते हैं कि आप अगर शब्द देते हो तो मैं एक टाइम का खाना रोक कर दिखाता हूं। विवियन भी उसके चैलेंज को एक्सेप्ट करते हैं और बोलते हैं कि एक टाइम का भी खाना रोककर दिखा। इतना कहने के बाद दोनों गुस्से में तमतमाते हुए बाहर चले जाते हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: विवियन-चाहत की ‘बाथरूम फाइट’ पर यूट्यूबर ने ली मौज, कहा- आग दोनों तरफ..

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.