Saba Khan Wedding: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक खुशखबरी आई है। 'बिग बॉस 12' फेम एक्ट्रेस सबा खान ने गुपचुप शादी रचा ली है। एक्ट्रेस की शादी की फोटोज भी सामने आ गई हैं। सोमी खान की बहन ने खुद सोशल मीडिया पर लोगों को अपने निकाह की खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों के साथ निकाह की खबर शेयर करते हुए, इस दौरान की कुछ खास तस्वीरें भी शेयर की हैं। सबा खान के निकाह की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके दूल्हे को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

सबा खान ने की गुपचुप शादी

आपको बता दें, सबा अपने निकाह पर लाल जोड़े में सजी हुई नजर आईं। सुर्ख लाल जोड़ा और हाथों में चूड़ा, उसके ऊपर खूबसूरत कलीरे और गोल्ड के गहनों के साथ सबा खान ने अपने ब्राइडल लुक कम्पलीट किया। एक्ट्रेस ने सॉफ्ट कर्ल्स के साथ अपने बालों को खुला रखा था। मेहंदी लगे हाथों और सिर पर घूंघट लेकर वो सबका ध्यान खींचती हुई नजर आईं। सबा ने न सिर्फ परिवार वालों के साथ, बल्कि दूल्हे राजा के साथ भी जमकर पोज दिए हैं।

---विज्ञापन---

कौन हैं सबा खान के दूल्हे राजा?

सबा खान एक शर्मीली दुल्हन की तरह लग रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि वो नजरें झुकाकर एंट्री ले रही हैं और कैमरे के सामने भी शर्माती हुई दिखाई दे रही हैं। दुल्हन राजा के साथ भी उन्होंने ऑय कांटेक्ट नहीं किया। दूल्हे राजा शेरवानी में खूब जच रहे हैं। फोटोज में कपल को निकाहनामे पर साइन करते हुए भी देखा जा सकता है। आपको बता दें, सबा के शौहर का नाम वासीब नवाब है और वो एक बड़े बिजनेसमैन हैं। अब उनके साथ जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए एक्ट्रेस ने एक नोट भी लिखा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘इतनी जल्दी नहीं जाना चाहिए था…’, Jaswinder Bhalla के निधन से टूटे सेलेब्स, शिखर धवन से लेकर गिप्पी ग्रेवाल तक हुए भावुक

एक्ट्रेस ने मांगा आशीर्वाद

सबा खान ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह, कुछ दुआएं चुपचाप स्वीकार की जाती हैं, जब तक कि दिल तैयार महसूस न करे। आज, ग्रेटिट्यूड और विश्वास के साथ, मैं अपनी निकाह जर्नी आपके साथ शेयर कर रही हूं। जिस लड़की को आपने बिग बॉस में सपोर्ट किया और प्यार किया, वो अब जिंदगी के एक नए चैप्टर में कदम रख रही है। निकाह की इस जर्नी को शुरू करने के लिए आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं का इंतजार कर रही हूं। लव, सबा।'