TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bigg Boss कंटेस्टेंट का हुआ रेप! दोस्त के खिलाफ दिल्ली में दर्ज कराई FIR

Bigg Boss Contestant Raped Fir File: फेमस रियलिटो शो ‘बिग बॉस 11’ (Bigg Boss 11) की कंटेस्टेंट ने अपने फ्रेंड पर रेप का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस ने अपने बयान में बताया कि उसके दोस्त ने उसे एक फ्लैट में बुलाया और फिर कुछ नशीला पेय पिलाकर रेप किया। […]

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Bigg Boss Contestant Raped Fir File: फेमस रियलिटो शो 'बिग बॉस 11' (Bigg Boss 11) की कंटेस्टेंट ने अपने फ्रेंड पर रेप का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस ने अपने बयान में बताया कि उसके दोस्त ने उसे एक फ्लैट में बुलाया और फिर कुछ नशीला पेय पिलाकर रेप किया। यही नहीं उसने एक्ट्रेस के साथ मारपीट भी की। अभिनेत्री ने दिल्ली के पुलिस स्टेशन में उस युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें: फेमस टीवी एक्ट्रेस ने कैंसर की वजह से शो को कहा अलविदा

विवादों से है कंटेस्टेंट का नाता (Bigg Boss Contestant Raped Fir File)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने बिग बॉस 11 में भाग लिया था। इस शो की विनर छोटे पर्दे की अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे बनी थीं। खबरों के मुताबिक इस कंटेस्टेंट का विवादों से गहरा नाता है, वो बिग बॉस में भी काफी चर्चित थीं।

गुप्त रखी है पहचान  (Bigg Boss Contestant Raped Fir File)

सुरक्षा कारणों की वजह से पीड़िता की पहचान को गुप्त रखा गया है। महिला के बारे में अगर कोई जानकारी सामने आ रही है तो वो है कि वो फेमस एक्ट्रेस और मॉडल रही हैं, हालांकि वो अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। खबरों के अनुसार, इस केस को साउथ दिल्ली के पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक इस केस से जुड़ी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। [caption id="attachment_402951" align="aligncenter" ] इमेज क्रेडिट: गूगल[/caption]

कौन थे बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट?

आपको याद दिला दें कि बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर शिल्पा शिंदे, जुबैर खान, विकास गुप्ता, प्रियांक शर्मा, हिना खान, आकाश ददलानी, हितेन तेजवानी, पुनीश, अर्शी खान, बेनाफ्शा सूनावाला, शिवानी दुर्गा, सब्यसाची सतपती, सपना चौधरी, लव, बंदगी कालरा, ज्योति कुमारी, मेहजबी के अलावा ढिंचैक पूजा जैसे नाम शामिल थे। शो के विनर छोटे पर्दे की अंगुरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे रही थीं, वहीं हिना खान फर्स्ट रनरअप बनी थीं।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss Contestant Raped Fir File)

अब बताते चलें कि हाल ही में बिग बॉस 17 खत्म हुआ है। इस शो में मुनव्वर फारुकी विनर रहे तो अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप बने। वहीं टीवी की संस्कारी बहू अंकिता लोखंडे ट्रॉफी न पा सकीं लेकिन बॉलीवुड में फिल्म जरूर मिल गई है। घर के अन्य कंटेस्टेंट को लेकर भी खबर आ रही है कि वो भी एक बार फिर से खतरों के खिलाड़ी 14 में आमने सामने हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है और किसी कंटेस्टेंट ने भी कुछ नहीं कहा है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.