Khesari Lal Yadav: मशहूर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) रोज कुछ ना कुछ नया लाते रहते हैं। सावन का महीना हो और ऐसे में भोजपुरी अभिनेता कोई नया गाना रिलीज ना करें ऐसा तो हो नहीं सकता। हाल में रिलीज हुआ उनका नया गाना ‘महादेव तेरा नाम’ सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। लोग इस गाने को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।
सावन पर भोले की भक्ति में लीन खेसारी
सावन के इस पवित्र महीने में भोजपुरी गानों की धूम है। भोले बाबा पर आए नए-नए गाने लोगों को काफी ज्यादा एंटरटेन कर रहे है। खेसारी लाल यादव का नया गाना महादेव तेरा नाम जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। देश के कोने-कोने तक ये गाना देखा जा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को तीन दिन में 19 लाख बार देखा जा चुका है। इस गाने को फैंस का ना सिर्फ खूब प्यार मिल रहा है, बल्कि गाने को लेकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन भी सामने आ रहे है।
यह भी पढ़ें: काम के बदले साउथ प्रोड्यूसर ने की जबरदस्ती, ‘छोरी’ एक्ट्रेस ने सुनाई कास्टिंग काउच की भयानक कहानी
खेसारी लाल ने गाया ये खूबसूरत गाना
भोजपुरी गाने महादेव तेरा नाम को खेसारी लाल यादव ने गाया है। खेसारी लाल के साथ प्रीति रे ने भी इस गाने को अपनी आवाज दी है। लेकिन इस सॉन्ग के लिरिक्स विनय निर्मल ने लिखे हैं। इस गाने को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि इसे यूट्यूब पर तीन दिनों में 19 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए है। सोशल मीडिया पर ये गाना जमकर तहलका मचा रहा है। हर मंदिर, हर गली में ये गाना सुनने को मिल रहा है।
गाने को लोगों का मिल रहा प्यार
खेसारी लाल यादव के इस गाने पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- अमेजिंग सॉन्ग, दिल खुश हो गया। तो किसी ने लिखा- इस गाने को सुनकर इंसान अपनी सारी परेशानी भूल जाए, मजा आ गया इस गाने को सुनकर। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं…लेकिन अपने इस बिजी शेड्यल में वो थोड़ा टाइम अपने गानों के लिए भी निकाल लेते हैं। तभी तो उनका ये खूबसूरत गाना काफी ज्यादा सुना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Hardik-Natasha के बाद एक और स्टार कपल ने लिया तलाक, महज 2 साल में टूटा रिश्ता!