TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

भोजपुरी में नाम कमाने के बाद राजनीति में उतरीं ये एक्ट्रेस, एक तो आज भी BJP की सांसद

Bhojpuri Actress in Politics: राजनीति में भोजपुरी एक्टर्स की कमी नहीं है, लेकिन अब भोजपुरी एक्ट्रेस भी राजनीति में कदम रख रही हैं। चलिए जानते हैं, कौन-कौन सी हैं ये एक्ट्रेस।

Bhojpuri Actress in Politics
Bhojpuri Actress in Politics: भोजपुरी एक्टर्स के अलावा कई भोजपुरी एक्ट्रेस भी ऐसी हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ अब राजनीति में भी अपना करियर बनाना शुरू कर दिया है। चलिए जानते हैं, ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने भोजपुरी में तो नाम कमाया ही और अब राजनीति की वजह से भी हैं चर्चा में।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी आज राजनीति में खूब सक्रिय हैं। ड्रीम गर्ल से बॉलीवुड में पॉपुलर हुई हेमा मालिनी भोजपुरी फिल्म गंगा में दिखाई दी थीं। इसके अलावा भी उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में काम किया है। हेमा मालिनी ने 1998 में राजनीति में एंट्री की और गुरदासपुर लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना के साथ चुनावी मैदान में उतरीं। हेमा मालिनी के राजनीति करियर की शुरुआत में विनोद खन्ना ने बहुत साथ दिया। विनोद खन्ना ने हेमा मालिनी का राजनीति करियर बनाने के लिए उन्हें भाषण से लेकर राजनीति के गुर तक सिखाएं। यहां तक की 2004 में हेमा मालिनी भाजपा में शामिल हो गईं। 2003 से लेकर 2009 तक वे राज्यसभा की सांसद भी रहीं। 2014 में वे मथुरा से लोकसभा सीट के लिए सांसद भी चुनी गईं।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी राजनीति में एंट्री करने का फैसला ले लिया है। उन्होंने जन सुराज पार्टी को ज्वॉइन किया है। इस पार्टी की अध्यक्षता प्रशांत किशोर कर रहे हैं। आजकल अक्षरा राजनीति में सक्रिय होने के कारण खूब चर्चा में हैं।

मोनालिसा

भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा जिन्हें अंतरा बिस्वास के नाम से भी जाना जाता हैं। आजकल वे टीवी की दुनिया में खूब धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे भाजपा रैली में दिखाई दी। कानपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से खड़े बीजेपी कैंडिडेट रमेश अवस्थी की रैली में वे दिखाई दीं। उन्हें ऐसा देखकर ये क्या लगाए जा रहे हैं कि मोनालिसा भी भोजपुरी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के बाद अब राजनीति में भी कदम रख सकती हैं। ये भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड ने दिया 16 की उम्र में धोखा, पति ने छोड़ा बीच राह में, इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने अकेले ही मौत को लगाया गले! 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.