Bhagyashree: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' की कहानी को हर किसी को सराहा. फिल्म को देशभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख की मां का किरदार निभाया है. रितेश देशमुख उम्र में भाग्यश्री से 10 साल छोटे हैं. ऐसे में भाग्यश्री का किरदार चर्चा में रहा. वहीं हाल ही में Zoom को दिए अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि इस रोल के लिए 'हां' कहना उनके लिए कभी भी मुश्किल फैसला क्यों नहीं था. आइए जानते हैं कि भाग्यश्री ने अपने इस रोल को लेकर क्या कुछ कहा.

खुद के किरदार को लेकर बोलीं भाग्यश्री

फिल्म 'राजा शिवाजी' में भाग्यश्री ने रितेश देशमुख की मां का किरदार निभाना है. अपने किरदार को लेकर भाग्यश्री ने कहा, "जब आपको कोई ऐसा रोल निभाने का मौका मिलता है जिसके बारे में आपने बचपन से कहानियां सुनी हों तो उसे मना करने का तो सवाल ही नहीं उठता. इसके अलावा, जीजाऊ एक युवा मां थीं. असल में संतोष सिवन सर ने मुझे फोन करके कहा, 'माफ करना, मुझे कैमरे की मदद से तुम्हें थोड़ा ज्यादा उम्र का दिखाना पड़ा, जबकि तुम अब भी बहुत जवान दिखती हो.' यह एक ऐसी तारीफ है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी. आखिरकार वह महान सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन हैं."

---विज्ञापन---

उम्र को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ता

भाग्यश्री ने साफ किया कि उनके लिए फिल्म में राजमाता जीजाबाई का किरदार निभाना एक महान ऐतिहासिक हस्ती को सम्मान देने जैसा था, ऐसे में अपने को-स्टार बीच उम्र को लेकर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, 1 मई को रिलीज हुई 'राजा शिवाजी' में हिंदी और मराठी सिनेमा के कई कलाकार शामिल हैं. फिल्म में रितेश देशमुख ने मुख्य किरदार छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाया है जबकि संजय दत्त ने अफजल खान के रूप में विलेन का किरदार निभाया है. वहीं अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहजी भोसले का रोल किया है और विद्या बालन ने खदीजा सुल्ताना का किरदार निभाया है. इस मल्टीस्टारर फिल्म की कहानी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. हिंदी से अधिक मराठी भाषा में फिल्म ने जबरदस्त कमाई तय की.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---