Sai Pallavi Bollywood Debut: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. वो रणबीर कपूर संग फिल्म ‘रामायण’ में सीता माता का किरदार निभाएंगी. लेकिन इस पहले वो आमिर खान के बेटे जुनैद संग एक रोमांटिक लव स्टोरी में नजर आएंगी. इस फिल्म का टीजर भी आ चुका है. इसी के साथ साई अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर रही हैं.

साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू

ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस की एक लव स्टोरी है. फिल्म का नाम ‘एक दिन’ है. इसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ साई पल्लवी नजर आएंगी, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए अपना मच अवेटेड हिंदी फिल्म डेब्यू कर रही हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया है. रोमांस से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को एक अलग ही एहसास देगी. टीजर में दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद की जा रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखी हैं.

---विज्ञापन---

बेटे की फिल्म पर बोले आमिर खान

अपने बेटे की फिल्म ‘एक दिन’ के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, “ये एक प्योर रोमांटिक फिल्म है, बिल्कुल क्लासिक रोमांस वाली. बतौर ऑडियंस मुझे ऐसी सॉफ्ट और मशी रोमांटिक फिल्में बहुत पसंद हैं. मुझे ऐसे प्यार की कहानियां पसंद हैं जो थोड़ी जादुई हों, और ये फिल्म भी वैसी ही एक क्लासिक, हल्की-सी मैजिकल लव स्टोरी है.” फिल्म में शामिल साई पल्लवी और जुनैद को लेकर आमिर कहा, “जब मैंने पहली बार इसकी स्क्रिप्ट सुनी थी, तभी मुझे यह बहुत पसंद आ गई थी. मुझे खुशी है कि हमने साई को कास्ट किया, वह वाकई एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्होंने कमाल का काम किया है. जुनैद ने भी बहुत अच्छा किया है. वो मेरा बेटा है, इसलिए उस पर ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहूंगा, लेकिन दोनों की परफॉर्मेंस शानदार है. डायरेक्टर ने फिल्म को बहुत खूबसूरती से बनाया है और हम 1 मई को इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.”

---विज्ञापन---

1 मई को रिलीज होगी फिल्म

आमिर के मुताबिक ‘एक दिन’ बहुत ही शानदार लव स्टोरी फिल्म होगी. ये फिल्म एक पुराने एहसास को भी जगाएगी. बता दें आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में शामिल हैं. इसे सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होनी है.