Badass Ravi Kumar-Loveyapa Box Office Collection Day 5: हिमेश रेशमिया और जुनैद खान की मूवीज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। दोनों ही मूवीज बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम आकर गिरी हैं। 'बैडएस रवि कुमार' और 'लवयापा' ने सिनेमाघरों में एक साथ एंटर किया। बता दें ओपनिंग डे पर हिमेश रेश्मिया की मूवी ने जुनैद खान और खुशी कपूर की मूवी से अच्छा कलेक्शन किया। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज का अबतक का कलेक्शन कितना हुआ है?
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande और Vicky jain के बीच छिड़ा ‘महाभारत’, Laughter Chefs 2 के सेट पर ‘बिग बॉस’ शुरू
हिमेश की मूवी का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' की बात करें तो मूवी ने पहले दिन 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं इसके बाद मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिली। पांचवे दिन मूवी ने सिर्फ 0.50 करोड़ की ही कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर हिमेश की मूवी अब तक 7.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
'लवयापा' का कलेक्शन कितना?
वहीं दूसरी ओर जुनैद खान और खुशी कपूर की मूवी 'लवयापा' की बात करें तो मूवी ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं इसके बाद लवयापा की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली। पांचवें दिन मूवी ने 0.50 करोड़ की ही कमाई की। अब तक के कलेक्शन की बात करें तो खुशी और जुनैद की मूवी ने अब तक 5.60 करोड़ का ही बिजनेस किया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.