ASSI Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस से हर किसी का दिल जीतने आ रही हैं. उनकी और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है. ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी शानदार फिल्मों के बाद दोनों की जोड़ी ‘अस्सी’ फिल्म के रूप में नजर आ रही है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. तापसी ने खुद अपने सोशल अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है.
पिछले कई दिनों से ये फिल्म चर्चा में थी. तापसी ने इसे लेकर कई बार अपनी बातें रखी थीं. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर से दर्शकों का क्रेज और भी बढ़ गया है. इसका ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है. माना जा रहा है कि एक बार फिर तापसी अपने किरदार से हर किसी का दिल जीतने वाली हैं.
---विज्ञापन---
एक बार फिर लौटी अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की जोड़ी
इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट दमदार है. इसमें तापसी पन्नू के अलावा मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, कानी कुसृति और रेवती जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. ये एक जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा फिल्म होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है.
---विज्ञापन---
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें 'मुल्क' और 'थप्पड़' जैसी शानदार फिल्मों के बाद ‘अस्सी’ में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की जोड़ी देखने को मिल रही है. अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है. ये फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.