मलाइका अरोड़ा से अलग होने से खूंखार हुए अर्जुन कपूर, क्या दे पाएंगे ‘एनिमल’ के ‘अबरार’ को टक्कर
Arjun Kapoor Villain In Singham Again
Arjun Kapoor Villain In Singham Again: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में विलेन के रोल में बॉबी देओल ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। रोमांटिक हीरो बनकर इंडस्ट्री में कदम रखने वाले बॉबी ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है। ऐसे में अब अर्जुन कपूर भी बॉबी की राह पर निकल पड़े हैं और 'सिंघम अगेन' से उनका फर्स्ट लुक आउट हो गया है।
अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक आउट
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में अर्जुन कपूर की एंट्री हो गई है। अर्जुन कपूर ने मूवी से अपना फर्स्ट लुक भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो एकदम खुखांर अंदाज में दिख रहे हैं।
सिंघम का विलेन (Arjun Kapoor Villain In Singham Again)
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहा हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां तबाही मच जाएगी।'
रणवीर सिंह से टक्कर
'सिंघम अगेन' (Singham Again)में अर्जन की बतौर विलेन एंट्री पर उनके खास दोस्त रणवीर सिंह (Ranveer Singh)ने खास पोस्ट शेयर की है। शेयर की फोटो में रणवीर और अर्जुन एक-दूसरे को घूरते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'माई बाबा बेडेस्ट।' डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह पुलिसवाले के किरदार में दिखने वाले हैं, उनका फर्स्ट लुक पहले ही आउट हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Valentine Day पर इन बॉलीवुड हसीनाओं को मिले सबसे मंहगे गिफ्ट्स!
'सिंघम अगेन' की स्टारकास्ट
अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स की टोली देखने को मिलने वाली है। अजय के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अब अर्जुन कपूर ने भी स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं। जहां बाकि सब स्टार्स पुलिस के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं, अर्जुन कपूर खतरनाक विलेन का रोल प्ले करने वाले हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.