फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए काफी मेहनत की है। वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो मेल एक्टर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती नजर आती हैं। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने 1 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की हैं। इन फिल्मों में मेल एक्टर्स के साथ-साथ फिमेल एक्ट्रेस भी शामिल हैं। आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने भारत की पहली 1 हजार करोड़ की हिट दी थी। वो ना तो दीपिका पादुकोण हैं और ना ही रश्मिका मंदाना। हम जिसकी बात कर रहे हैं वो हैं अनुष्का शेट्टी। आइए आपको बताते हैं वो एक मूवी के लिए कितनी फीस वसूलती हैं?
यह भी पढ़ें: Babil Khan के इमोशनल वीडियो को देख फैंस का टूटा दिल, एक्टर के सपोर्ट में उतरे यूजर्स
किस मूवी ने बनाया नाम?
अनुष्का शेट्टी भारत की वो पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सबसे पहले 1 हजार करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में काम किया। वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' है। हालांकि इस मूवी के पहले पार्ट ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी और उसमें लीड रोल में तमन्ना भाटिया थीं। लेकिन इस मूवी ने पूरी दुनिया में 600-650 करोड़ का ही बिजनेस किया था। उनके साथ प्रभास मुख्य भूमिका में थे।
मूवी ने कितनी की थी कमाई?
वहीं इसके बाद साल 2017 में 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' रिलीज हुई और इस मूवी ने पूरी दुनिया में 1810 करोड़ की कमाई की थी। इसमें अनुष्का शेट्टी प्रभास के साथ लीड रोल में थी। इसके बाद वो पहली एक्ट्रेस बन गईं जिन्होंने 1 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं इस मूवी में प्रभास और अनुष्का की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया था।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.