TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

‘पैसे कमाने यहां आओ और…’ लंदन से भारत आते ही ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा, यूजर्स ने लगाई क्लास

Anushka Sharma Trolled: अनुष्का शर्मा भारत लौंटते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। हालांकि इस बार अनुष्का शर्मा ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई हैं और लोग उनके वायरल वीडियो पर उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं। 

Anushka Sharma
Anushka Sharma Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अनुष्का ने इस साल फरवरी में अपने दूसरे बेबी का वेलकम किया है और उसके बाद से वो लंदन में ही रह रही हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फेवरेट सेलिब्रेटी जोड़ियों में से एक हैं और इन दोनों की काफी चर्चा भी होती है। अनुष्का शर्मा भारत लौंटते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। हालांकि इस बार अनुष्का शर्मा ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई हैं और लोग उनके वायरल वीडियो पर उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं।

क्यों ट्रेंड कर रही हैं अनुष्का शर्मा 

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और इसकी वजह ये है कि वो लंबे समय के बाद इंडिया लौंट आई हैं। जी हां, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Trolled) फाइनली लंदन से भारत आ गई हैं, उनको मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया। हालांकि अनुष्का के भारत लौटकर आने से जहां उनके फैंस खुश हो गए हैं, तो नेटिजन्स भड़क भी उठे हैं। अनुष्का को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है और लोग उनके वापस आने पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: MMS लीक के बाद बदली एक्ट्रेस Trisha की जिंदगी, 3 साल बाद तोड़ी चुप्पी; बोलीं- ‘ मैं बहुत कुछ सह रही हूं…’

अनुष्का पर भड़के ट्रोलर्स 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस साल की शुरुआत से ही अपना ज्यादा समय लंदन में बिता रहे हैं। ऐसे में अनुष्का शर्मा के भारत लौंटने पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अनुष्का शर्मा के स्पॉटेड वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उससे लंदन वापस जाने को कहो', दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्यों आई वापस पैसे चाहिए अब इंडिया से', तीसरे यूजर ने कहा, 'यहां क्यों बुला रहे हैं इसे, कोई फ़ायदा नहीं इसे ब्रांड प्रमोट करने का...कोई नहीं जानता इसको यहां।'  एक अन्य यूजर ने बोला, 'भाई क्यों फोटो निकाल रहे हो? उनको प्राइवेसी चाहिए।' एक अन्य यूजर ने कमेंट कर बोला, 'दोनों मियां बीवी एक नंबर के ड्रामेबाज़ हैं। अरे भई किसने बुलाया तुम्हे वापिस यहां, वहीं रहो लंदन में, या फिर लंदन वाले भी तुम्हे झेल नहीं पाए।'

लंदन शिफ्टिंग की हैं अफवाहें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर लंबे समय से ऐसी अफवाहें हैं कि यह कपल हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहा है। अनुष्का और विराट के जब से लंदन जाने के रूमर्स सामने आए हैं, तभी से इनके फैंस थोड़े निराश हैं। साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद से ही फैंस अनुष्का को बड़ी स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। ना जाने फैंस का यह इंतजार कब खत्म होगा। यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की पहली बोल्ड हीरोइन, एक सीन से रातोंरात हुईं थी सुपरहिट, आज कंगाली में कट रही जिंदगी

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.