थक गया हूं..अब टाइम बर्बाद नहीं करना, 15 मिनट के 1 लाख और 60 मिनट के 5 लाख लेंगे अनुराग कश्यप
Anurag Kashyap
Anurag kashyap viral post: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अनुराग कश्यप का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। फन्यू कमर्स पर अनुराग कश्यप का गुस्सा फूटा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर के उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उनका समय बर्बाद करते हैं। खास कर के अनुसार न्यू कमर्स पर भड़कते नजर आए हैं। यही कारण है कि डायरेक्टर ने फैसला किया है कि वो अब लोगों से मिलने के लिए पैसे चार्ज करेंगे। इतना ही नहीं डायरेक्टर ने अपना रेट कार्ड भी शेयर किया है।
15 मिनट के लिए 1 लाख और 1 घंटे के लिए 5 लाख लेंगे अनुराग
अनुराग ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि उन्होंने न्यूकमर्स की मदद करने की कोशिश करने में अपना बहुत वक्त बर्बाद किया है। यही वजह है कि आगे से वो अनजान लोगों से मुलाकात करने में अपना वक्त बिल्कुल बर्बाद नहीं करेंगे। कई लोग खुद को क्रिएटिव जीनियस समझते हैं। अब से मैंने लोगों से मिलने के लिए अपना रेट तय कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई उनसे 10 से 15 मिनट मिलना चाहे तो उसके लिए वो एक लाख रुपए चार्ज करेंगे। वही अगर कोई आधे घंटे के लिए मिलना चाहेगा तो उससे 2 लाख रुपए चार्ज किए जाएंगे और वो 1 घंटे के लिए 5 लाख रुपए लेंगे।
अगर अफॉर्ड कर सकते हैं तभी कॉल करें
अनुराग ने ये भी कहा कि अगर किसी को लगता है कि वो उनके इन रेट्स को अफॉर्ड कर सकता है तभी उन्हें कॉल करें नहीं तो भाड़ में जाइए। इतना ही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा कि सारे पैसे एडवांस में पे किए जाएंगे।
बेटी आलिया ने दिया फनी रिएक्शन
अनुराग ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘मैसेज और कॉल करने के बजाए पेमेंट करें। इसके बाद आपको टाइम दे दिया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि वो कोई चैरिटी नहीं कर रहे हैं। वो शॉर्ट कट लेने वाले लोगों से थक गए हैं। अनुराग के पोस्ट पर बेटी आलिया कश्यप ने कमेंट किया। मैं अपने डीएम और मेल पर आपका ये मेसेज फॉरवर्ड करती हूं जो मुझे अक्सर स्क्रिप्ट भेजते हैं, यह कहकर कि मैं वो आपको बढ़ा दूं।’ पोस्ट पर उनकी बेटी आलिया ने फनी रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा कि आपका ये पोस्ट उन लोगों को शेयर कर दे रही हूं, जो उन्हें आपको फॉर्वड करने के लिए स्क्रिप्ट मेल करते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.