सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अनुराग डोभाल जो कि UK07 Rider के नाम से फेमस हैं. वह लंबे वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते दिनों अनुराग का एक्सीडेंट हो गया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके बार उनकी कार का भयंकर एक्सीडेंट हुई थी. इसमें अनुराग को गंभीर चोटें भी आईं. इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं और लगातार उनका इलाज चल रहा है. अब वह थोड़ा बहुत बातचीत कर रहे हैं और हाल ही में खुद ने अपने निचले हिस्से में आई चोटों और उसके बाद के असल के बारे में बताया है.
दाहिना पैर हुआ सुन्न
दरअसल, अनुराग ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह स्ट्रेचर पर लेटे हुए हैं और उन्हें दूसरे बेड पर शिफ्ट किया जा रहा है. शिफ्टिंग के दौरान अनुराग की हालत बहुत खराब दिख रही है. वहीं, इसके बाद वह बताते हैं कि, " मैं बहस आपको हेल्थ अपडेट देना चाहता था कि ये वाला टांग(दाहिना) पूरी तरह से सुन्न हो गया है. मैं इसे हिला नहीं सकता. ये जो एरिया है, पूरा, ये पूरा का पूरा टांकों से लगा हुआ है. इस पूरे एरिया में सर्जरी हुई है और इसके कारण नीचे वाला एरिया नर्व डैमेज हो गया है. मुझे नहीं पता कि क्या ठीक होगा, कैसे ठीक होगा.
---विज्ञापन---
लोगों ने बढ़ाया अनुराग का हौंसला
इस वीडियो के साथ अनुराग ने कैप्शन में लिखा है, "जिंदगी में शायद फिर कभी चल पाउंगा या नहीं. अनुराग डोभाल पूरे क्लिप में अपनी चोटों के निशान दिखाते हुए नजर आए हैं. उनके कमर में टांग में टांके लगे हुए हैं. जिसके कारण फिलहाल उनका चलना मुश्किल हो रखा है. अनुराग के वीडियो शेयर करने के बाद लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाएंगे आप." एक अन्य यूजर ने लिखा, " भईया आप चैम्पियन हैं और आप फिर से बाइक चला पाएंगे. खुश रहिए. सब अच्छा होगा. एक और यूजर ने लिखा, "दर्द से लड़ना ही असली शेर की पहचान है. एक ने लिखा, चीत है भाई तू, घबराना नहीं है."
---विज्ञापन---
एक्सीडेंट के बाद से अस्पताल में हैं अनुराग डोभाल
बता दें कि अपनी पर्सनल लाइफ से दुखी अनुराग ने बीते दिनों पेरेंट्स और भाई पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं. अनुराग ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें रोते हुए सारी कहानी बताई थी. इसके बाद 7 मार्च को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की. जिसमें भयंकर एक्सीडेंट हो गया. अनुराग उसके बाद से लगातार अस्पताल में है और उनकी पत्नी रितिका भी उनसे मिलने पहुंची थी. वहीं रितिका 8 महीने की प्रेग्नेंट है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection Day 6: ‘धुरंधर 2’ की आंधी से हिला बॉक्स ऑफिस, 6वें दिन भी कर डाली धमाकेदार कमाई