Uk07 राइडर के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. यूट्यूबर अपनी पर्सनल लाइफ और पारिवारिक विवादों को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. बीते दिनों अनुराग ने अपने परिवार पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था. इस दौरान वह रोते हुए नजर आ रहे थे. इतना ही नहीं उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की. हालांकि उन्हें एक्सीडेंट के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं है. इन सभी के यूट्यूबर के पिता ने एक बड़ा कदम उठाया है.

अनुराग के पिता ने उठाया बड़ा कदम

दरअसल, यूके07 राइडर के पिता ने अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका को बेदखल कर दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने अखबार में निकलवाई है. अनुराग के पिता ने अपने बेटे और बहू रितिका चौहान के लिए पब्लिकली एक एड दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका दोनों से कोई लेना देना नहीं है. सोशल मीडिया पर अब उस एड की न्यूजपेपर कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

---विज्ञापन---

अनुराग के पिता ने किया बेदखल

वायरल कटिंग में लिखा है, " मैं अपने पुत्र अनुराग डोभाल और पुत्रवधु रितिका चौहान डोभाल को अपने समस्त चल-अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं. भविष्य में उनके द्वारा किए गए किसी भी तरह के कृत्य और लेन देन के वो खुद जिम्मेदार होंगे. मेरी और मेरे परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.जगदम्बा प्रसाद डोभाल पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त डोभाल निवासी प्लॉट नंबर 97 बी ग्राम कुलणा अठूरवाला भानिवावाला, देहरादून, उत्तराखंड.

---विज्ञापन---

यूट्यूबर ने लगाए थे परिवार पर टॉर्चर करने के आरोप

बता दें कि अनुराग डोभाल ने बीते दिनों एक वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में वह रोते हुए नजर आ रहे थे. उन्होंने अपनी फैमिली के जरिए मेंटली टॉर्चर किए जाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि उनका परिवार उनके इंटर-कास्ट मैरिज के खिलाफ था और उसके कारण वह लगातार उसे परेशान कर रहे हैं. इतना ही नहीं यूट्यूबर ने कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उनकी मौत का जिम्मेदार उनका परिवार होगा.

एक्सीडेंट के बाद अस्पताल पहुंची अनुराग की पत्नी रितिका

हाल ही में अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की. उनकी हाई स्पीड कार डिवाइडर से टकरा गई थी और इससे उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया था. जिससे उनके शरीर में तमाम चोंटे भी आई. इस घटना के बाद हाल ही में उनकी पत्नी रितिका उनसे अस्पताल में मिलने पहुंची थी.

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, 11वें दिन फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़