Anil Kapoor: बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सूबेदार' को लेकर सुर्खियों में हैं. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि आदित्य धर ने उन्हें 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए अप्रोच किया था, पर उन्होंने रोल ठुकरा दिया. ये रोल अनिल कपूर को काफी पसंद भी आया था. लेकिन ना चाहकर भी अनिल कपूर को ये रोल ठुकराना पड़ा.

अनिल कपूर ने ठुकराया 'धुरंधर 2'

'इंडियाटुडे' को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने खुलासा किया कि वो दूसरे फिल्ममेकर्स को अपनी डेट्स दे चुके थे और काफी सारे प्रोजेक्ट कर रहे थे. इसलिए उन्हें आदित्य धर की 'धुरंधर 2' ठुकराना पड़ा. इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने कहा, 'हां, आदित्य 'धुरंधर 2' के लिए मेरे पास आए थे. वो चाहते थे कि मैं फिल्म में एक छोटा सा कैमियो करूं. लेकिन आज मैं जो कुछ भी हूं, वो मेरे प्रोफेशनलिजम और कमिटमेंट की वजह से हूं. ये बहुत जरूरी है, सिर्फ टैलेंट से आप वो नहीं बन सकते जो आप हैं.

---विज्ञापन---

इसलिए नहीं की 'धुरंधर 2'

आगे उन्होंने बताया कि, 'उस समय मैंने अन्य फिल्ममेकर्स को कमिटमेंट दे रखा था. उन्हें अपनी तारीखें दे रखी थीं. मैंने आदित्य से कहा कि मैं यह कैमियो करना चाहता और मुझे रोल अच्छा भी लग रहा है, लेकिन मैं इस समय दूसरी फिल्में कर रहा हूं. अब वो फिल्म रिलीज कर रहे हैं, और ये एक शानदार फिल्म है. ये मेरा नुकसान है, लेकिन कोई बात नहीं.'

---विज्ञापन---

अनिल कपूर ने कहा कि एक फिल्म के लिए किसी दूसरे को दी तारीखें कैंसिल करना अनप्रोफेशनल होता. उन्होंने भविष्य में आदित्य धर के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की. उन्होंने कहा, 'कम से कम मुझे यह पता है कि उनके साथ भी ऐसा हो सकता है- कोई और फिल्ममेकर हो सकता है जिसने अभी-अभी एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी हो और मुझे कुछ ऑफर करे, जबकि मैं पहले से ही आदित्य के साथ काम करने के लिए कमिटेड हूं.'