TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

पिया के नाम की नहीं, नीता अंबानी ने बच्चों के नाम की लगवाई मेंहदी!

Nita Ambani Mehndi: यूं तो किसी भी दुल्हन की मेहंदी बहुत खास होती है, लेकिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दूल्हे की मां नीता अंबानी की मेहंदी खूब चर्चा में है। उन्होंने न सिर्फ पिया के नाम की मेहंदी लगाई है, बल्कि अपने परिवार और बच्चों को भी अपने हाथों में समेट लिया है। चलिए जानते हैं, क्या है नीता अंबानी की मेहंदी में खास बात।

Nita Ambani Mehndi
Nita Ambani Mehndi: हिंदु परंपरा के तहत शादी से पहले दुल्हन और दूल्हे दोनों को मेहंदी लगाई जाती है। इसके साथ ही पूरे परिवार की महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी को दुल्हन के सोलह श्रृंगार में सबसे अहम माना जाता है। मेहंदी को लेकर अलग-अलग कहानियां भी हैं। कोई मेहंदी के अधिक रचने की बात करता है तो कोई मेहंदी के डिजाइन पर, लेकिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर नीता अंबानी ने जैसे मेहंदी के सारे रूल्स ही बदल दिए हैं। जी हां, नीता अंबानी ने एक खास तरीके की मेहंदी लगवाई है। चलिए जानते हैं उनकी इस मेहंदी की खास बातें।

कृष्ण-राधा जी की आकृति को उकेरा

आमतौर पर दुल्हन की मेहंदी सबसे इंपॉर्टेंट मानी जाती है, लेकिन बेटे अनंत अंबानी की शादी में मां नीता अंबानी ने मेहंदी को अलग मायने दिए हैं। उन्होंने हथेली पर कृष्ण-राधा जी की खूबसूरत आकृति बनवाई है। वहीं अपने हाथ के पिछले हिस्से पर उन्होंने ना सिर्फ मुकेश अंबानी का नाम लिखवाया है बल्कि पूरे परिवार को अपने हाथों में समेट लिया है।

बच्चों के नाम की मेंहदी

नीता अंबानी ने इस अनूठी मेहंदी में अनंत और राधिका मर्चेंट के नाम की मेहंदी तो लगाई ही है, साथ ही उन्होंने बेटी ईशा और उनके पति आनंद पिरामल का भी नाम लिखवाया है और बेटे आकाश और बहू श्लोका मेहता का नाम भी लिखवाया है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने घर के चारों बच्चों यानी अपने नाती-पोतों का नाम भी हाथ पर लिखवाया है। इनके चारों ग्रांड चाउल्ड्स के नाम हैं- पृथ्वी, वेदा, कृष्णा और आदिया। यह अपने आप में एक तरीके की अनोखी मेहंदी है जिसमें नीता अंबानी ने अपने घर के छोटे से छोटे मेंबर से लेकर बड़े मेंबर तक के नाम को हाथों पर उकेरा है। ये मेंहदी परिवार की एकजुटता का प्रतीक है। ये भी पढ़ें: Anant-Radhika Wedding Update: ‘Anant Brigade’ बनीं ये एक्ट्रेस, क्या करने वाली हैं परफॉर्म! 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.