TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Deepika ने किस खूबसूरती से बेबी बंप को छुपाया, अंबानी – राधिका की संगीत नाइट में दिखी झलक

Anant and Radhika Sangeet Ceremony: मुंबई के NMACC में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी में सिनेमा इंडस्ट्री और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। इन सबमें आकर्षण का केंद्र रहा दीपिका पादुकोण का लुक। चलिए जानते हैं, क्यों दीपिका पादुकोण की फोटोज हो रही हैं वायरल।

Anant and Radhika Sangeet Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोर-जोर से शुरू हो चुकी हैं। 5 जुलाई को इस जोड़े की संगीत सेरेमनी मुंबई में हुई, जिसमें फिल्मी दुनिया के कई सितारे नजर आए। इस इवेंट में आकर्षण का केंद्र थीं दीपिका पादुकोण, जो अपने बेबी बंप से साथ नजर आईं। चलिए जानते हैं, दीपिका ने इस पार्टी में आने का क्या बहाना बनाया।

दीपिका पादुकोण ने साड़ी में मचाया धमाल

मुंबई के NMACC में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी में जल्द ही मां बनने वाली दीपिका पादुकोण ने साड़ी पहन अपने शानदार लुक से धमाल मचाया। उनका बड़ा बेबी बंप उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था। उन्होंने व्हाइट और गोल्डन जूलरी पहनी थी और अपने बालों को एक स्लीक बन में बांधा था।

Baby ‘Wanted to Party’

दीपिका पादुकोण संगीत सेरेमनी में पर्पल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान वे अपना बेबी बंप चमकाते हुए नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह को टैग किया और लिखा, आज फ्राइडे नाइट है... तो बेबी पार्टी करना चाहता है। उन्होंने लिखा, Just…coz its a Friday night & 👼🏼 wants to party!!!🤷🏽‍♀️😅 @ranveersingh

रणवीर को मिला बर्थडे गिफ्ट

दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों को शेयर करते ही रणवीर सिंह ने 1 घंटे के अंदर-अंदर रिप्लाई करते हुए लिखा, हे...माय ब्यूटीफुल बर्थडे गिफ्ट, आई लव यू....उन्होंने लिखा, Hayyyye! 🥰❤️ my beautiful birthday gift! I love you😘

39वां बर्थ-डे मना रहे हैं रणवीर

आपको बता दें, रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 39 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस प्यारी सी पोस्ट को अब तक 10 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और 8 हजार से अधिक फैंस इस चिट-चैट पर कमेंट कर चुके हैं। आपको बता दें, 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म में दीपिका पादुकोण दिखाईं दी थी और उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह ने इस साल मार्च में ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और बताया था कि वे सितंबर में अपने बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी शादी 2018 में हुई थी।

अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में कियारा अडवानी और सिद्धार्थ, वरुण धवन और उनकी पत्नी, माधुरी दीक्षित, शनाया कपूर, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, सलमान खान, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, निमृत कौर, आदित्य रॉय कपूर, विधु विनोद चोपड़ा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और कई अन्य सेलेब्स शामिल हुए थे। बताते चलें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है। ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक से लेकर लवकेश कटारिया तक, जानें कंटेस्टेंट्स की क्या है असल उम्र! 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.