TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Anant-Radhika wedding: अनंत- राधिका अंबानी की शादी हुई संपन्न अब हनीमून पर कहां जाएंगे कपल?

Anant-Radhika wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं, ये शादी बहुत ही रॉयल हुई जिसमें देश से लेकर विदेश तक के फेमस लोगों ने शिरकत की। अब कपल हनीमून पर कहां जाएंगे ये बड़ा सवाल है...

इमेज क्रेडिट: गूगल
Anant-Radhika wedding: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी फाइनली संपन्न हो गई है। अनंत और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) शादी के बंधन में बंध गए हैं। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर वेडिंग हुई जिसमें देश-विदेश से जाने माने लोगों ने शिरकत की। ये शादी इतनी रॉयल थी कि किसी राजा महाराजाओं से विवाह (Anant-Radhika wedding) समारोह से कम नहीं लग रही थी। अब दोनों अनंत और राधिका हमेशा के लिए एक हो गए हैं। अब सभी का सवाल ये है कि ये कपल हनीमून के लिए कहा जाने वाला है। हालांकि अभी तक अंबानी फैमिली की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है लेकिन हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंबानी परिवार के फेवरेट प्लेस हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अनंत और राधिका इनमें से ही किसी एक जगह पर जाएंगे। आइए जल्दी से जान लेते हैं उन शानदार जगहों के बारे में...

1. फिजी आइलैंड

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे की शादी बहुत लंबे समय से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई थी। अब शादी तो हो गई है लेकिन कपल हनीमून पर कहां जाने वाले हैं ये सवाल सभी के जेहन में है। फेवरेट प्लेस में सबसे पहले नाम आता है फिजी आइलैंड का। जानकारी के लिए बता दें कि यहां कई सारे लग्जरी और प्राइवेट आइलैंड्स हैं, जो न्यूली वेड्स कपल के लिए परफेक्ट जगह हैं।

2. साउथ अफ्रीका

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के हनीमून की बात करें तो इस प्लेस में साउथ अफ्रीका का नाम भी आता है। अफ्रीका की हसीन वादियां देखने में इतनी सुंदर लगती हैं कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। ये भी अंबानियों की पसंदीदा जगह है।

3. बोरा-बोरा आइलैंड

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है बोरा-बोरा आइलैंड जो हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन्स है। इस शानदार जगह पर भी अनंत अंबानी और राधिका अंबानी हनीमून के लिए जा सकते हैं। आइलैंड की खूबसूरती शांति प्रदान करती है।

4. सेशेल्स

न्यूली वेड्स कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी तो हो गई है, अब वो हनीमून पर कहां जाने वाले हैं ये अभी तक पता नहीं चला है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि वो सेशेल्स जा सकते हैं। ये बहुत ही सुंदर जगह है। यह भी पढ़ें: अनंत ने सादगी से तो राधिका ने अप्सरा की तरह शादी में की एंट्री!

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.