TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

हीरे और सोने से जड़ा था Anant Ambani का शादी का जोड़ा, अप्सरा सी लगी Radhika Merchant

Anant-Radhika Wedding Outfit: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई थी, 12 जुलाई को वो शादी के बंधन में बंध गए। रॉयल वेडिंग में कपल ने लग्जरी परिधान पहने जो हीरे और सोने से बने थे...

इमेज क्रेडिट: गूगल
Anant-Radhika Wedding Outfit: परियों की कहानी में ऐसी शादी के बारे में सोचा होगा जैसी अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी हुई है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। 12 जुलाई को उन्होंने सात फेरे ले लिए। इस भव्य शादी का गवाह पूरी दुनिया बनी क्योंकि देश ही नहीं विदेश से भी नामचीन लोगों ने शादी में शिरकत की। ऐसी चकाचौंध की देखने वालों की आंखें चौंधिया जाए। राजा महाराजाओं जैसी रॉयल शादी जिसका जलसा कई महीनों से चल रहा था। शादी में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और हॉलीवुड तक की हस्तियों ने शिरकत की। चांद सी दुल्हन लग रही थी तो किसी दुल्हेराजा भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। कपल ने शादी के लिए यूनिक और सुंदर, ड्रेस पहनी। क्या आपको पता है कि अनंत और राधिका के आउटफिट हीरे, सोने, और महंगे रत्नों से जड़े हुए थे। आइए जानते हैं उनके परिधानों के बारे में विस्तार से...

सोने और हीरे से जडा था अनंत का शादी का जोड़ा

मुकेश अंबानी के छोटे लाडले अनंत अंबानी बीते दिन यानी 12 जुलाई को अपने प्यार यानी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी इतनी रॉयल थी की सजावट से लेकर परिधानों तक सभी बहुत यूनिक थे। https://www.instagram.com/p/C9Va-rxqKdZ/ शादी में अनंत ने रेड और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी जिसमें महंगे रत्न जड़े थे। सोने के सेक्विन से सजे बेज स्नीकर्स और एक सोने के हाथी ब्रोच के साथ उनका शादी का जोड़ा तैयार हुआ था। उसमें हीरे के बटन लगे थे।

किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं राधिका

राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की छोटी बहू बन गई हैं। हालांकि अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन कई महीनों से चल रहे थे। हर मौके पर राधिका ने सबसे अलग आउटफिट पहना। लेकिन शादी के जोड़े की बात करें तो वो तो सबसे अलग ही था। इस परिधान में वो किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। अंबानी की दुल्हन ने जरदोजी कटवर्क वाले आइवरी लहंगे को पहना था। इस परिधान में एक लटकता हुआ घाघरा था। आउटफिट को और भी अलग लुक देने के लिए पांच मीटर का सिर का घूंघट और एक टिशू दुपट्टा था। राधिका की शादी का जोड़ा सोने से बना हुआ था। उसमें सोने के धागों से कढ़ाई हुई थी।

फूलों से बना था राधिका का हल्दी सेरेमनी का जोड़ा

राधिका मर्चेंट ने अपनी हल्दी सेरेमनी में भी सबसे अलग परिधान पहना था। उन्होंने पीले रंग का गेंदे और मोगरे से बने फूलों वाला परिधान पहना। इसमें वो इतनी हसीन लग रही थीं कि वो परी की तरह सुंदर लग रही थीं। उनके परिधानों को डिजाइन करने का जिम्मा अबू जानी संदीप खोसला, अनामिका खन्ना जैसे बड़े डिजाइनर ने लिया था। यह भी पढ़ें:  अनंत- राधिका अंबानी की शादी हुई संपन्न अब हनीमून पर कहां जाएंगे कपल?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.