---विज्ञापन---

इस रविवार ‘संडे दर्शन’ को नहीं आए Amitabh Bachchan, बताया आखिर क्यों लिया ये फैसला

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन वर्षों से हर रविवार को अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिलने आते हैं, लेकिन इस रविवार को उन्होंने बरसों पुरानी इस परंपरा को तोड़ दिया. अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने इसके पीछे का कारण भी बताया.

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन हर हफ्ते रविवार को अपने फैंस से मिलने बाहर आते हैं. लेकिन इस रविवार को बिग बी ने अपनी सालों पुरानी परंपरा तोड़ते हुए जलसा के बाहर फैंस के दर्शन नहीं दिए. इसकी उन्होंने वजह भी बताई है. अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने खुलासा करते हुए बताया कि वो जल्द ही अपने चाहनेवालों से हमेशा की तरह ही भेंट करेंगे. उन्होंने बताया कि वो इस हफ्ते क्यों नहीं आ सकें.

हर हफ्ते रविवार को अपने जुहू स्थित बंगले जलसा के बाहर आकर अमिताभ बच्चन अपने चाहने वालों से मिलते हैं. उनकी ये परंपरा सालों चली आ रही है. लेकिन इस रविवार वे बाहर नहीं आए. इसके बारे में उन्होंने खुद अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बताया कि आखिर उन्होंने सालों पुरानी परंपरा क्यों तोड़ी. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

---विज्ञापन---

ब्लॉग में बताई वजह

बिग बी ने टंब्लर पर अपने ब्लॉग में लिखा कि, ‘काम कुछ जोश के साथ जारी है, लेकिन… एक ‘लेकिन’ आ जाता है और मेरे लिए दिन खत्म हो जाता है. रविवार की छुट्टी लेने के लिए रविवार यहां है… लेकिन जलसा गेट पर कोई नहीं, अफसोस… तो यात्रा की एनर्जी बचाओ और जल्द ही मिलेंगे… तब तक… विचार और सोच और और भी ज्यादा सोच की खामोशी में’.

---विज्ञापन---

बीग बी सालों से निभा रहे ये परंपरा

बता दें कि अमिताभ बच्चन सालों से ‘रविवार दर्शन’ की परंपरा निभा रहे हैं. उनके घर जलसा के बाहर हर रविवार को फैंस की भारी भीड़ लगती है. वर्षों से वे बिना किसी रुकावट के इस दिन अमिताभ बच्चन अपने प्रशंसकों से मिलते रहे हैं, हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं और कई बार उन्हें छोटे-छोटे उपहार भी देते हैं. ये दिन उनके चाहनेवालों के लिए काफी खास होता है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---