TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Prime Video पर ‘Paatal Lok’ से ‘Panchayat’ तक, इन 70 वेब सीरीज और फिल्मों के होंगे दीदार, देखें पूरी लिस्ट

Prime Video Announcement: OTT प्रेमियों के लिए बड़ी सौग़ात है कि इस साल एक या दो नहीं बल्कि 70 फ़िल्मों और वेब सीरीज़ के दीदार होने वाले हैं।

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Prime Video Big Announcement: अमेजन प्राइम पर इस साल एंटरटेनमेंट का ओवरडोज मिलने वाला है। ऐसे में दिल थामकर आप भी तैयार हो जाइए क्योंकि आपकी फ़ेवरेट और मच अवेटेड सीरीज़ और फ़िल्में इस प्लेटफ़ॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक ऐसी धमाकेदार अनाउंसमेंट की है, जिसने। सीरीज और मूवी लवर्स का दिल जीत लिया है। ये ऐलान ओटीटी प्रेमियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।दरअसल ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस साल रिलीज होने वाली नई फिल्मों और सीरीज की घोषणा की है। जैसे ही इसकी भनक फैंस को लगी वो तो खुशी से झूम उठे।

प्राइम वीडियो ने जीता लोगों का दिल

जी हां अमेजन प्राइम वीडियो ने फैंस का दिल खुश कर दिया है, दरअसल 19 मार्च को इस ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ने #AreYouReady इवेंट का आयोजन किया। ये इवेंट मुंबई में हुआ जिसमें कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान करीब 70 सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया गया जो इस साल प्राइम पर दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में मच अवेटेड मिर्ज़ापुर 2, फ़ैमिली मैन 3 से लेकर पाताल लोक-2 और पंचायत 2 तक के नाम शामिल हैं।सभी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होंगी।

मिर्ज़ापुर 3

मिर्ज़ापुर 3 का सभी को बेहद बेसब्री से इंतज़ार था जिसका पोस्टर सामने आ गया है। इसे देखकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी अधिक बढ़ गई है।

पंचायत 3

मच अवेटेड वेब सीरीज़ पंचायत 3 का लोग कब से इंतज़ार कर रहे हैं। अब इसका भी पोस्टर प्राइम वीडियो ने जारी कर दिया है। इसमें आप देख सकते हैं कि सचिव जी का रूप पूरा बदल सा गया है।

फैमिली मैन 3

पाताल लोक 2

 

देखें पूरी लिस्ट-

स्नेक्स और लैडर (तमिल) द राणा कनेक्शन (तेलुगु) गैंग्स कुरुथी पुनाल (तमिल) सिटाडेल: हनी बनी (हिन्दी) डेयरिंग पार्टनर्स (हिन्दी) कॉल मी बे (हिन्दी) द ट्राइब (हिन्दी) फॉलो करलो यार (हिन्दी) दिल दोस्ती डिलेमा (हिन्दी) बैंडवाले (हिन्दी) गुलकंद टेल्स (हिन्दी) मटका किंग (हिन्दी) दुपहिया (हिन्दी) इंस्पेक्टर ऋषि (तमिल) रंगीन (हिन्दी) द ग्रेट इंडियन कोड (हिन्दी) ख़ौफ (हिन्दी) अरबिया कदाली (तेलुगु) द रेवोलुशनारिज (हिन्दी) दलदल (हिन्दी) अँधेरा (हिन्दी) इन ट्रांजिट (हिन्दी) छोरी 2 (हिन्दी) सूबेदार (हिन्दी) कंतारा - ए लेजेंड चैप्टर 1 (कन्नड़) चंदू चैंपियन (हिन्दी) जिद्दी गर्ल्स (हिन्दी) वाक गर्ल्स (हिन्दी) मां कसुम (हिन्दी) ऐ वतन मेरे वतन (हिन्दी) सुपरमैन ऑफ मालेगांव (हिन्दी) चीकाती लो (तेलुगु) उप्पू कप्पू रंबू (तेलुगु) बी हैप्पी (हिन्दी) द मेहता बॉयज़ (हिन्दी) तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (हिन्दी) अश्वत्थामा - द सागा कॉन्टिनुज (हिन्दी) उस्ताद भगत सिंह (तेलुगु) थम्मुडु (तेलुगु) गेम चेंजर (तेलुगु) फैमिली स्टार (तेलुगु) सिंघम अगेन (हिन्दी) सनकी (हिन्दी) हाउसफुल 5 (हिन्दी) बागी 4 (हिन्दी) शूजीत सरकार का नेक्स्ट प्रोजेक्ट (हिन्दी) हरि हर वीरा मल्लू (तेलुगु) कंगुवा (तमिल) वा वाथियार (तमिल) ग्राउंड ज़ीरो (हिन्दी) अग्नि (हिन्दी) मडगांव एक्सप्रेस (हिन्दी) डॉन 3 (हिन्दी) बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 (हिंदी) स्त्री 2 (हिन्दी) इक्कीस (हिन्दी) ओम भीम बुश (तेलुगु) घाटी (तेलुगु) वीमेन ऑफ़ माय बिलियन (हिन्दी) योद्धा (हिन्दी) बैडन्यूज़ (हिन्दी) युधरा (हिन्दी) सुझल - द वोर्टेक्स सीज़न 2 (तमिल) थलाइवट्टियां पलायम (पंचायत तमिल) शिवरापल्ली (पंचायत तेलुगु)

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.