TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Akshay Kumar की सबसे बड़ी फ्लॉप; पानी में बहे 70 करोड़, लेकिन तोड़ दिया Michael Jackson का रिकॉर्ड

Akshay Kumar Flop Movie Breaks Record: अक्षय कुमार की 70 करोड़ में बनी मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरी थी। लेकिन फिल्म ने माइकल जैक्सन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आइए आपको बताते हैं उस फिल्म के बारे में।

Akshay Kumar Flop Movie Breaks Record: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का करियर इन दिनों डगमगा गया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। हालांकि स्त्री 2 में उनके कैरेक्टर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं इस स्टार की मूवीज बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हैं। आज हम उनकी उस फिल्म की बात करेंगे जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद इस मूवी ने माइकल जैक्सन का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

2013 में आई थी फिल्म

साल 2013 में आई अक्षय कुमार की 'बॉस' मूवी उस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप थी। यह एक एक्शन कॉमेडी मूवी थी। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। वहीं रिलीज से पहले इससे बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन रिलीज होते ही सब कुछ उल्टा हो गया। 70 करोड़ में बनी यह फिल्म केवल 49 करोड़ ही कमा पाई थी।

मलयालम फिल्म की थी कॉपी

खिलाड़ी कुमार की ये मूवी मलयालम फिल्म की कॉपी थी। 'पोक्किरी राजा' नाम से बनी ये मूवी मलयालम की ब्लॉकबस्टर थी। ओरिजिनल मूवी में मुख्य भूमिका में ममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारन थे। वहीं कास्ट की बात करें तो मूवी में श्रिया सरन, सिद्दीकी, नेदुमुदी वेणु, विजयराघवन, सलीम कुमार, सूरज वेंजारामूडु और रियाज खान भी नजर आए थे। यह भी पढ़ें: Diljit ही नहीं… विदेश में छा चुके ये पंजाबी सिंगर्स, ट्रेडिशनल आउटफिट में स्टेज पर जमाया रंग

एक साल में दो फ्लॉप

2013 में अक्षय की ये दूसरी फ्लॉप मूवी थी। 'बॉस' से पहले एक्टर 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में भी नजर आए थे। यह भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उसके बाद बॉस भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरी।

माइकल जैक्सन का तोड़ा रिकॉर्ड

खिलाड़ी कुमार की 'बॉस' भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन इस मूवी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 'बॉस' के पोस्टर ने माइकल जैक्सन की 'दिस इज इट' का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा दिया था। फिल्म 'बॉस' का पोस्टर सबसे बड़ा था। इससे पहले ये रिकॉर्ड माइकल जैक्सन की मूवी 'दिस इज इट' के नाम था। जानकारी के अनुसार फिल्म का पोस्टर बनने में करीब 4 महीने लगे थे। फिल्म के मेकर्स ने इसे यूके के लिटिल ग्रैन्सडेन एयरफील्ड में लॉन्च किया था। यह भी पढ़ें: 15 करोड़ में बनी ये हॉरर मूवी, बजट से 4 गुना की कमाई; जानें कब और किस OTT पर होगी रिलीज

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.