साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी और खुशी की खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने अपनी मंगेतर जैनब रावजी संग शादी रचा ली है। यह शादी हैदराबाद में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ एक सेरेमनी में हुई है। जैसे ही शादी की पहली तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। अब फैंस इस नए कपल को बधाइयां बांट रहे हैं।

शादी के बंधन में बंधे अखिल और जैनब

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और अमला अक्किनेनी के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने शुक्रवार, 6 जून 2025 को जैनब रावजी संग शादी कर ली। यह शादी हैदराबाद में एक इंटीमेट वेडिंग समारोह के तहत पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से की गई है। शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसके बाद कपल के फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। शादी की जो तस्वीरें इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही हैं, उनमें अखिल और जैनब एक-दूसरे का हाथ थामे, मेहमानों के साथ हैप्पी पोज देते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में नागार्जुन भी अपने बेटे के साथ शादी की रस्मों में शामिल होते दिखे। वहीं, अखिल फोल्डेड हैंड काफी खूबसूरत और इमोशनल लग रहे हैं।

ट्रेडिशनल वेडिंग लुक में नजर आए कपल

अखिल और जैनब दोनों ने अपने खास दिन के लिए पारंपरिक पहनावा ही पहना। जैनब ने पेस्टल आइवरी सिल्क साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में बेहद शालीन लुक कैरी किया था। उन्होंने मांग टीका, हार और ट्रेडिशनल गोल्ड जूलरी पहनकर अपने लुक को रॉयल टच दिया। वहीं, अखिल ने आइवरी कुर्ता और धोती पहनकर सिंपल और ग्रेसफुल लुक क्रिएट किया।   यह भी पढ़ें: Wamiqa Gabbi ने फिल्म इंडस्ट्री पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘फ्लॉप फिल्मों के बाद भी मेल एक्टर्स की क्यों नहीं घटती फीस?’

शादी में शामिल हुए कई सेलेब्स

अखिल और जैनब के शादी समारोह में कई बड़े फिल्मी स्टार्स ने शिरकत की। नागा चैतन्य और उनकी पार्टनर शोभिता धुलिपाला भी शादी के फंक्शन में नजर आए। इसके अलावा चिरंजीवी, राम चरण, और प्रशांत नील जैसे दिग्गज कलाकार भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। शादी के वीडियोज में नागार्जुन और नागा चैतन्य को डांस वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।

कौन हैं अखिल की दुल्हन जैनब?

जैनब रावजी की बात करें तो वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जुल्फी रावजी एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। जैनब एक स्टार और एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने एम.एफ. हुसैन की फिल्म मीनाक्षी: ए टेल ऑफ़ थ्री सिटीज में भी काम किया है। यह भी पढ़ें: Housefull 5 का डबल धमाका, जानिए कौन से क्लाइमेक्स में शामिल असली कातिल और क्यों आपको दोनों देखने चाहिए