तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और एक्टर अखिल अक्किनेनी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी 6 जून, 2025 को जैनब रावजी के साथ शादी होने वाली है। कपल की शादी को फिल्म इंडस्ट्री और  बिजनेस वर्ल्ड दोनों के लिए एक बड़ा इवेंट मानी जा रही है। इसी बीच आइए जानते हैं कि कौन हैं नागार्जुन की होने वाली पत्नी...

1. फेमस बिजनेस परिवार से हैं जैनब

जैनब रावजी एक बड़े और फेमस बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जुल्फि रावजी कंस्ट्रक्शन फील्ड के लीडिंग इंडस्ट्रलिस्ट में गिने जाते हैं, जबकि उनके भाई जैन रावजी ‘ZR रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रमुख हैं। हालांकि उनके पास पारिवारिक व्यवसाय की मजबूत नींव थी, जैनब ने अपनी राह खुद बनाई और कला के क्षेत्र में अपनी पहचान कायम की।

2. वैश्विक दृष्टिकोण वाली समकालीन कलाकार

जैनब का आर्टवर्क उनके मल्टीकल्चर लाइफस्टाइल के अनुभवों से प्रेरित है। उन्होंने दुबई, लंदन और भारत में रहते हुए अलग-अलग कल्चर से प्रेरणा ली है। उनके चित्र अमूर्त और जीवंत होते हैं, जो पारंपरिक और डिजिटल तकनीकों का मेल दर्शाते हैं। उनकी एकल प्रदर्शनी ‘रिफ्लेक्शन’ हैदराबाद में काफा सराही गई थी। साथ ही, वह एम.एफ. हुसैन की आर्ट-हाउस फिल्म मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज में भी नजर आ चुकी हैं।  

3. स्कीन केयर की शौकीन और ब्लॉगर

जैनब का इंटरेस्ट सिर्फ उनके आर्ट तक ही सीमित नहीं है। बल्कि वह एक फेमस स्किनकेयर और वेलनेस ब्लॉग Once Upon the Skin भी चलाती हैं। इस ब्लॉग के जरिए वह ब्यूटी टिप्स, प्रोडक्ट रिव्यू और त्वचा पोषण से जुड़े सजेशन्स को शेयर करती हैं। उनका यह ब्लॉग स्किनकेयर के प्रति जागरूक लोगों के बीच एक भरोसेमंद नाम बन गया है।

4.  कैसे शुरू हुई अखिल और जैनब की लव स्टोरी? 

अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनका रिश्ता दोनों की अंडरस्टैंडिंग पर बेस्ड रहा है। सगाई के दौरान अखिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था, "मुझे हमेशा के लिए मिल गया। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ज़ैनब रावजी और मैं सगाई कर चुके हैं।" इसके बाद से ही फैंस इस शादी को लेकर उत्साहित हैं। यह भी पढ़ें: जून में थियेटर में उतरेंगी ये 7 फिल्में, कॉमेडी-एक्शन से भरा होगा पूरा महीना

5. जैनब रावजी की नेटवर्थ

जैनब की नेटवर्थ की बात करें तो वह कितना कमाती हैं ये पब्लिक डोमेन में नहीं है। लेकिन उनके परिवार का बिजनेस, अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनियां और डिजिटल एक्टिविटी इस बात का संकेत देते हैं कि वे न केवल पैसों के मामले में जितनी अमीर हैं, बल्कि उनके पास बेहतर कला का अनुभव भी है। उन्होंने अपनी कला और डिजिटल कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। यह भी पढ़ें: ‘मैडी’ से ‘नांबी नारायणन’ तक: जानिए आर. माधवन की फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस