Dhamaal 4 New Release Date: साल 2026 एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी खास होने वाला है. इस साल एक से बढ़कर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिलने वाला है. आने वाली ईद के मौके पर कई शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 'धुरंधर 2' और यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की हो रही है. इसके अलावा मल्टी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' भी ईद के अवसर पर ही रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी है.

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'धमाल 4' अब ईद के मौके पर नहीं रिलीज हो रही है. इसके लिए अब दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी. दरअसल फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने खुलासा कर दिया है. बता दें कि अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' अब 12 जून 2026 को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

बता दें साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज है. वहीं दूसरी तरफ यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी चर्चे में हैं. ऐसे में 'धमाल 4' की रिलीज डेट बदलकर मेकर्स ने सही फैसला लिया, नहीं तो फिल्म को भरी नुकसान झेलना पड़ता है. अब नई रिलीज डेट से दर्शक जून में इस फिल्म का लुत्फ आराम से उठा सकेंगे.

---विज्ञापन---

'धमाल 4' की स्टारकास्ट

फिल्म की बात करें तो 'धमाल 4', धमाल फ्रेंचाइजी की इस चौथी किस्त है. इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. इसके अलावा रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो विलेन के किरदार में नजर आएंगे. साथ ही इसमें संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी ठहाके लगाते नजर आने वाले हैं.