TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bigg Boss 18 में डाकू के खानदान से आया ये कंटेस्टेंट कौन? एंट्री पर सलमान खान की भी नहीं रुकी हंसी

Bigg Boss 18 Contestant Gunaratna Sadavarte: बिग बॉस 18 का 6 अक्टूबर को ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। कई कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। खुद को डाकू की फैमिली से बताने वाला एक कंटेस्टेंट भी इस लिस्ट में शामिल है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर कौन है ये कंटेस्टेंट...

Bigg Boss 18 Confirm Contestant Gunaratna Sadavarte: बिग बॉस 18 का आज यानी 6 अक्टूबर को ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी कंफर्म हो चुके हैं। उनमें से एक कंटेस्टेंट ने खुद को डाकू की फैमिली से बताया। सोशल मीडिया पर इस कंटेस्टेंट की एंट्री का प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। उनकी एंट्री पर सलमान खान भी खुद की हंसी नहीं रोक पाए। ये और कोई नहीं बल्कि एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते हैं। बिग बॉस 18 में उनका नाम कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हो चुका है। आइए आपको बताते हैं आखिर ये कौन हैं?

महाराष्ट्र के फेमस वकील

गुणरत्न सदावर्ते महाराष्ट्र के एक बहुत फेमस वकील हैं। बिग बॉस में उन्हें अपने पालतू जानवर गद्दे के साथ देखा जाएगा। जब से उनकी एंट्री कंफर्म हुई है तब से सोशल मीडिया पर वह खूब वायरल हो रहे हैं। उनकी एंट्री का एक प्रोमो कलर्स ने भी अपने अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं इसमें एडवोकेट अपने आप को डाकू के खानदान का बोलते हुए दिखाई दिए। इस पर सलमान खान की हंसी रुक नहीं पाई और वह हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस के पहले किसिंग सीन का एक्सपीरियंस, Zee5 पर स्ट्रीम हुई Colours of Love

बिग बॉस में एंट्री कंफर्म

गुणरत्न एसटी मजदूरों की हड़ताल के दौरान राज्य में मशहूर हुए थे। उस समय वह हड़ताल में मजदूरों के साथ खड़े रहे थे। इसके बाद उन्हें मजदूरों के संगठन का नेता भी बना दिया गया था। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में भी खड़ा किया जा सकता है। वर्ली विधानसभा क्षेत्र से उनके नाम की चर्चा चल रही हैं। वहीं उनकी पत्नी जयश्री पाटिल एक वकील हैं। बिग बॉस 18 में उनकी एंट्री कंफर्म हो गई है। वहीं उन्हें बिग बॉस में देखने में भी मजा आने वाला है।

ईशा सिंह भी बनी शो की कंफर्म कंटेस्टेंट

बिग बॉस में उनके साथ एक और कंटेस्टेंट ने एंट्री ली। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा सिंह का भी नाम कंफर्म हो गया है। गुणरत्न और ईशा एक साथ घर में एंट्री लेने वाले हैं। मेकर्स ने जो प्रोमो शेयर किया है उसमें दोनों को स्टेज पर साथ देखा जा रहा है। ईशा इश्क का रंग सफेद, एक था राजा एक थी रानी, सिर्फ तुम, परिणीति, कुंडली भाग्य और बेकाबू जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। यह भी पढ़ें: Netflix पर कम नहीं हुआ 5 फिल्मों का क्रेज, कूट-कूटकर भरा है सस्पेंस

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.