TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

फेमस एक्ट्रेस के साथ हुआ जानलेवा हादसा, सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

Priyanka Mohan Stage Accident: साउथ की फेमस एक्ट्रेस हादसे का शिकार हो गईं। इवेंट के दौरान स्टेज गिरने से एक्ट्रेस को चोटें भी आई। वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है।

Priyanka Mohan Stage Accident: साउथ की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका मोहन के साथ इवेंट में जानलेवा हादसा हो गया। हादसे में एक्ट्रेस बाल-बाल बची हैं। अब प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को आपबीती सुनाई है। एक्ट्रेस तेलंगाना के तोरुर में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। जहां स्टेज अचानक से गिर गया। हालांकि एक्ट्रेस को इस हादसे में ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं इवेंट में मौजूद कांग्रेस पार्टी के नेता सहित तीन लोग घायल हुए हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी है।

तेलंगाना के मॉल में हुआ हादसा

प्रियंका मोहन तेलंगाना के तोरुर में कसम शॉपिंग मॉल के उद्घाटन के लिए पहुंची थी। इसी दौरान स्टेज गिर गया। इसके बाद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। वहीं एक्ट्रेस भी हादसे का शिकार हो गईं। छोटी-मोटी चोटें आने के बाद एक्ट्रेस को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे के बाद एक्ट्रेस के फैंस को भी चिंता सताने लगी। एक्ट्रेस ने अब ट्विटर पर अपने फैंस को आपबीती सुनाई है। यह भी पढ़ें: सुपरस्टार मां की फ्लॉप बेटी, भाई-भाभी भी इंडस्ट्री पर कर रहे राज, नवाब खानदान से ताल्लुक रखती हैं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

एक्ट्रेस ने लिखा, 'तोरुर में एक इवेंट के दौरान में हादसे का शिकार हो गई। हालांकि मैं लकी हूं कि मुझे मामूली चोटें ही आई हैं। अपने फैंस को बताना चाहती हूं कि जल्द ही मैं ठीक हो जाऊंगी। जो लोग हादसे में घायल हुए हैं उनके लिए मैं प्रे करूंगी कि वह जल्द ही ठीक हो जाएं। सभी फैंस को थैंक्यू...।'

कौन हैं प्रियंका मोहन?

प्रियंका मोहन तमिल और तेलुगू मूवीज में दिखाई देती हैं। उन्होंने 2019 में कन्नड़ फिल्म 'ओंध काठे हेला' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्म 'गैंग लीडर' में भी देखा गया। वहीं 'डॉक्टर', 'डॉन' और 'एथरक्कुम थुनिंधवन' में भी प्रियंका मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस बैंगलोर में पीईएस विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं। फिलहाल वह चेन्नई में रहती हैं। यह भी पढ़ें: 18 में शादी 20 में बनीं मां, घरेलू हिंसा की हुई शिकार, छोड़ा पति, दो बार बनीं दुल्हन 44 की उम्र में अकेली

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.