Abhijit Majumdar Death: ओडिशा फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई हैं, यहां इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार का निधन हो गया है. उन्होंने भुवनेश्वर के एम्स में अपनी आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि अभिजीत की मौत कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुई है; वो अभी सिर्फ 54 साल के थे. खबरों के अनुसार, शनिवार रात को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके इस तरह से अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है.
अभिजीत मजूमदार को थी इतनी बीमारी
एम्स भुवनेश्वर की तरफ से जारी की गई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कंपोजर अभिजीत मजूमदार को कई अलग-अलग तरह की बीमारियां थीं. जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, हाइपोथायरायडिज्म, ऑस्मोटिक डीमाइलिनेशन सिंड्रोम, बायलेट्रल निमोनिया (HAP), ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन (MDRO-एसीनेटोबैक्टर), इलेक्ट्रोलाइट इंबेलेंस (हाइपोकैलेमिया, हाइपोफॉस्फेटेमिया, हाइपोमैग्नेसेमिया) और पोषण की कमी (विटामिन डी, फोलिक एसिड) शामिल हैं.
---विज्ञापन---
मेडिकल आईसीयू में लंबे इलाज के बाद उन्हें 10 नवंबर को मेडिसिन वार्ड (ई6 - आइसोलेशन रूम) में ट्रांसफर कर दिया गया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया, 'वह होश में थे और ट्रेकियोस्टोमी ट्यूब के सहारे कुछ खास बातों का पालन कर रहे थे. उनकी हालत स्थिर थी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने वाले थे. हालांकि, कुछ कारणों से उन्हें छुट्टी नहीं दी जा सकी.' इन्हीं बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई है.
---विज्ञापन---
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…
इजाल के दौरान अभिजीत मजूमदार की रविवार सुबह 7.43 बजे दिल की धड़कन रुक गई, जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया. हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका, जिसके बाद डॉक्टर ने सुबह 9.02 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. कई ब्लॉकबस्टर ओडिया फिल्मों के लिए संगीत देने वाले मजूमदार की पूरे राज्य में जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी.