TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

‘आशिकी’ करने वाले भाई की सुपरस्टार मॉडल बहन बनी साध्वी, ग्लैमर त्याग अपनाया जोग

Who Is Pia Grace Roy: आज हम जिस मॉडल की बात कर रहे हैं वो एक समय में रैंप वॉक कर सभी का दिल जीतती थीं, लेकिन अब वो साध्वी बन अपने उच्च विचारों से लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

हरी मां
Who Is Pia Grace Roy: ऐसा कौन होगा जो चकाचौंध वाली ग्लैमर की दुनिया को छोड़ संन्यास ले ले। हां ऐसा कम होता है लेकिन होता है। कई लोग ये सोच रहे होंगे कि भाई कौन ही होगा जो लग्जरी लाइफ छोड़ सिंपल सी साधु वाली जिंदगी जीने के लिए आतुर होता है। दरअसल आज हम जिस मॉडल की बात करने जा रहे हैं उन्होंने ऐसा ही किया है। सोच तो रहे होंगे कि कौन है वो हसीना? चलिए एक हिंट और देते हैं, उनका भाई भी सुपरस्टार रहा है और 'आशिकी' कर धमाल मचा चुका है। अब भी नहीं समझे तो चलिए फिर नीचे डिटेल में जान लेते हैं।

सुपरस्टार भाई की बहन है

दरअसल हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं वो 90 के दशक के सुपरस्टार भाई राहुल रॉय (Rahul Roy) की बहन हैं। उनका नाम है पिया ग्रेस रॉय (Pia Grace Roy) उर्फ प्रियंका (Priyanka)। दरअसल राहुल को प्रियंका के साथ देखा गया तो लोग ये सोचने लगे कि आखिर वो हैं किसके साथ? इसके पीछे की वजह ये थी कि मॉडलिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान रखने वाली हसीना को पहचानना मुश्किल हो रहा था। अब भला ऐसा क्या ही हो गया जो वो पहचान में ही नहीं आई। इसके पीछे की भी वजह बता देते हैं, स्टाइलिश कपड़ों में नजर आने वाली प्रिया ने जब साध्वी वाले कपड़े पहने हों और चेहरे पर मेकअप न हो तो भला कौन उन्हें पहचान पाता। हालांकि वो उस लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: 5 करोड़ के ऑफर का क्या है सच? एक्टर के करीबी ने किया खुलासा!

प्रियंका बन गई हैं 'हरी मां'

कभी प्रियंका के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली मॉडल अब 'हरी मां' (Hari Maa) बन गई हैं। हालांकि उनका कोई इंस्टाग्राम पेज नहीं है, लेकिन उनका यूट्यूब चैनल तो है ही। ऐसे में उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। चेहरे पर एक अलग ही चमक और साड़ी पहने वो इतनी प्यारी लग रही हैं कि जो भी उन्हें एक बार देख ले तो देखता ही रह जाए। उन्होंने साध्वी जीवनशैली को अपना लिया है। अपने सारे काम खुद करना, सादा सिंपल जीवन जीना। https://www.youtube.com/watch?v=iE05jUAQKIY

आध्यात्मिक गीत लिखती और सुनाती हैं हरी मां

आपको बता दें कि कभी रैंप वॉक करने वाली प्रियंका अब 'हरी मां' के रूप में आध्यात्मिक गीत लिखती हैं और उन्हें सुनाती हैं। इसके अलावा वो मानवीय और पर्यावरण से जुड़े काम कर अपना जीवन बिता रही हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है। न सिर्फ बुढ़े बल्कि यंग जेनरेशन के लोग हरी मां से ज्यादा प्रभावित हैं।

शादी करने के लिए छोड़ा था 'शोबिज'

मॉडल पिया ग्रेस रॉय ने साल 2020 में शादी करने के लिए 'शोबिज' छोड़ा। उन्होंने ये भी अनाउंस किया कि उन्होंने रोमीर सेन से 7 अगस्त 2020 को शादी कर ली। लेकिन उसके बाद उनकी शादीशुदा लाइफ में क्या हुआ, उन्होंने क्या किया? ये किसी को भी नहीं पता। हालांकि ये भी सही है कि वो अब साध्वी के रूप में अपने पति रोमीर के साथ ही नजर आती हैं। ऐसे में लगता है कि दोनों ने आपसी सहमति से ही ये रास्ता अपनाया है। कई बार तो उनके भाई राहुल रॉय भी उनके साथ नजर आते हैं। यह भी पढ़ें: The Legend Of Maula Jatt India: भारत में हुई बैन, दुनियाभर में छापे 8300 करोड़, अब ओटीटी पर करेगी धमाल!

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.