Golden Globe Awards 2026 Winner List: लॉस एंजिल्स में गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 का शानदार समारोह का आयोजन किया गया. 83वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के इस इवेंट में साल 2025 के बेस्ट परफॉर्मर और स्टोरी को अवॉर्ड दिए गए. इस साल के गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में जहां एक 16 साल के एक्टर ने इतिहास रचा, वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर आते ही समां बांध दिया. 83वें गोल्डन ग्लोब्स में माइली साइरस और जॉर्ज क्लूनी से लेकर जूलिया रॉबर्ट्स और मिला कुनिस तक कई फेमस सेलिब्रिटीज ने भी शिरकत की.

प्रियंका चोपड़ा ने बांधा समां

83वें गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ वॉक किया. इस दौरान भी प्रियंका ने हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश लुक से सभी का ध्यान खींच लिया. प्रियंका ने जोनाथन एंडरसन के डिजाइन किए हुए कस्टम डायोर हाउते कॉउचर गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने एलिगेंट बुल्गारी ज्वेलरी पहनी और अपने रेड कार्पेट लुक को पूरा किया. अब चलिए एक नजर गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 के विनर्स की लिस्ट पर डालते हैं.

---विज्ञापन---

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 की विनर्स लिस्ट

  • बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर: स्टेलन स्कार्सगार्ड (सेंटिमेंटल वैल्यू)
  • बेस्ट मेल एक्टर टीवी सीरीज: नोआ वाइल (द पिट)
  • बेस्ट फीमेल एक्टर टीवी सीरीज (म्यूजिक/कॉमेडी): जीन स्मार्ट (हैक्स)
  • बेस्ट मेल एक्टर टीवी सीरीज (म्यूजिकल/कॉमेडी): सेथ रोजन (द स्टूडियो)
  • बेस्ट मेल एक्टर टीवी ड्रामा: ओवेन कूपर (एडोलसेंस)
  • बेस्ट पॉडकास्ट: एमी पोहलर
  • बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर: KPop डेमन हंटर्स
  • बेस्ट स्कोर मोशन पिक्चर: लुडविग गोरानसन (सिनर्स)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले मोशन पिक्चर: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल एक्टर (कॉमेडी/म्यूजिक): रोज बायर्न (इफ आई हैड लेग्स आई'ड किक यू)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन अ मेल लिमिटेड सीरीज: स्टीफन ग्राहम (एडोलसेंस)
  • बेस्ट सिनेमैटिक अचीवमेंट और बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट: सिनर्स
  • बेस्ट एक्टर ड्रामा: वैगनर मौरा (द सीक्रेट एजेंट)
  • बेस्ट ड्रामा: हैमनेट
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा: जेसी बकले (हैमनेट)
  • बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)

---विज्ञापन---